Abhay Pratap Singh | November 18, 2026 | 03:01 PM IST | 2 mins read
शैक्षणिक वर्ष 2027-28 में शुरू होने वाले 5-वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी और 1 वर्षीय एलएलएम प्रोग्राम में क्लैट 2027 के माध्यम से एडमिशन होंगे।

नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) द्वारा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2027 के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। पंजीकृत कैंडिडेड आधिकारिक घोषणा के बाद ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
क्लैट 2027 का आयोजन 6 दिसंबर, 2026 को ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र एक अनिवार्य दस्तावेज है। क्लैट 2027 एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर एक मूल फोटो पहचान पत्र और अन्य लागू दस्तावेज/ सामग्री लाना होगा।
उम्मीदवारों को क्लैट हॉल टिकट 2027 डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। क्लैट एडमिट कार्ड 2027 में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, कैटेगरी, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता, फोटो व हस्ताक्षर और परीक्षा दिवस निर्देश जांच सकते हैं।
क्लैट एग्जाम पैटर्न 2027 के अनुसार, पेपर में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में 2 घंटे की अवधि में कराई जाएगी। प्रत्येक सही उत्तर लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग है। अनुत्तरीय प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार क्लैट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे:
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) भारत में 26 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज द्वारा प्रस्तावित अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) लॉ प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। एकेडमिक ईयर 2027-2028 में शुरू होने वाले 5-वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी और 1 वर्षीय एलएलएम में क्लैट 2027 के माध्यम से एडमिशन होंगे।
CLAT को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम द्वारा आयोजित किया जाता है। कई एफिलिएटेड यूनिवर्सिटी और ऑर्गनाइजेशन भी एडमिशन और रिक्रूटमेंट के लिए क्लैट एग्जाम का उपयोग करते हैं। परीक्षा पैटर्न, एडमिट कार्ड, मार्किंग स्कीम और नवीनतम अपडेट के लिए यहां बने रहें।
November 18, 2026 | 03:01 PM IST
नहीं, अभी तक क्लैट एडमिट कार्ड 2026 जारी नहीं किया गया है। परीक्षार्थियों के लिए हॉल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
November 18, 2026 | 02:38 PM IST
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (clat exam date) 2027 का आयोजन 6 दिसंबर को ऑफलाइन यानी पेन एवं पेपर मोड में किया जाएगा।
November 18, 2026 | 02:38 PM IST
क्लैट एडमिट कार्ड 2027 (clat admit card 2027 release date) जारी करने की आधिकारिक तिथि और समय की अभी तक पुष्टि नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, clat admit card जल्द जारी किए जाने की संभावना है।