Santosh Kumar | November 17, 2026 | 12:41 PM IST | 1 min read
अधिसूचना में कहा गया है कि विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विषम सेमेस्टर (ऑड-सेमेस्टर) पाठ्यक्रमों में नामांकित छात्रों की परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होंगी।

प्रयागराज: प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की विषम सेमेस्टर (ऑड-सेमेस्टर) परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होने जा रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है और ये परीक्षाएं 24 दिसंबर तक चलेंगी। इन परीक्षाओं में विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनीता यादव नेआधिकारिक सूचना के माध्यम से सभी संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को इस परीक्षा कार्यक्रम के बारे में सूचित किया है।
अधिसूचना में कहा गया है कि विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विषम सेमेस्टर (ऑड-सेमेस्टर) पाठ्यक्रमों में नामांकित छात्रों की परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षा कार्यक्रम अधिसूचना के साथ संलग्न है।
सभी संबंधित प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया गया है कि वे छात्रों को परीक्षाओं में शामिल होने के लिए सूचित करें। यदि परीक्षा कार्यक्रम के संबंध में किसी का कोई सुझाव हो, तो आज 5 बजे तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जमा करें।
छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपनी डेट शीट को ध्यान से देख लें। टाइम टेबल में परीक्षा केंद्रों और शिफ्ट के बारे में भी जानकारी दी गई है। परीक्षाओं को नकल-मुक्त कराने के लिए कड़े इंतजाम किए जाएंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि परीक्षाएं सुचारू रूप से संपन्न हों, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। विषम सेमेस्टर (ऑड सेमेस्टर) की परीक्षाएं सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
आवेदक को प्रतिष्ठित शिक्षाविद् होना चाहिए, जिसके पास किसी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में कम से कम 10 वर्षों का अनुभव या किसी प्रतिष्ठित शोध अथवा शैक्षणिक प्रशासनिक संगठन में 10 वर्षों का अनुभव हो।
Santosh Kumar