Saurabh Pandey | November 17, 2026 | 10:52 AM IST | 1 min read
डीआरडीओ सेप्टम 11 टियर 2 रिजल्ट सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पदों के लिए जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
.jpg)
नई दिल्ली : रक्षा अनुसंधान तथा विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सेप्टम 11 टियर 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह रिजल्ट सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (SAT) पदों के लिए जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके परिणाम देख सकते हैं।
उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके परिणाम देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम में उम्मीदवारों के अंक और उनके क्वालिफाई करने की स्थिति दी गई है। सफल उम्मीदवारों को अब डीआरडीओ के शेड्यूल के अनुसार ट्रेड/स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
डीआरडीओ सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट रिजल्ट ऑटोमोबाइल, केमिकल, रसायन विज्ञान, सिविल, कंप्यूटर साइंस, ईईई, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स / ईसीई, भूविज्ञान, इंस्ट्रूमेंटेशन, पुस्तकालय विज्ञान, गणित, मैकेनिकल, धातुकर्म, भौतिकी, मनोविज्ञान विषय/ट्रेड के लिए जारी किया गया है।
Also read RRB Group D Scorecard 2026: आरआरबी ग्रुप डी लेवल-1 स्कोरकार्ड लिंक सभी रीजनल पोर्टलों पर हुआ एक्टिव