Santosh Kumar | November 16, 2026 | 08:30 PM IST | 1 min read
परीक्षा 3 से 25 अगस्त तक आयोजित की गई। इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से हजारों उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन (सीईएन) 09/2025 के तहत ग्रुप डी लेवल-1 पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। सभी क्षेत्रीय आरआरबी पोर्टल्स पर स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है। उम्मीदवार अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से अपने नॉर्मलाइज्ड मार्क्स और परसेंटाइल स्कोर चेक कर सकते हैं।
परीक्षा 3 से 25 अगस्त तक आयोजित की गई। इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से हजारों उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। परिणाम 12 नवंबर को जारी किए गए।
ग्रुप डी स्कोरकार्ड देखने के लिए लिंक आज शाम 5 बजे सक्रिय हुआ और यह 1 दिसंबर को रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगा। स्कोरकार्ड में रॉ मार्क्स, नॉर्मलाइज्ड मार्क्स, परसेंटाइल और कट-ऑफ स्कोर जैसी जानकारी शामिल है।
उम्मीदवार संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in से स्कोरकार्ड देख सकते हैं। लॉगिन पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्म तिथि दर्ज करने के बाद, स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।
यह सुविधा सभी क्षेत्रीय पोर्टलों पर एक साथ उपलब्ध कराई गई है। अगले चरण में, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) देना होगा, जिसकी तारीखों की घोषणा संबंधित रेलवे जोन द्वारा जल्द ही की जाएगी।
पीईटी के बाद, दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) और मेडिकल जांच की प्रक्रिया होगी। जिन उम्मीदवारों ने कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) पास कर ली है, उन्हें अपनी तैयारी जारी रखने की सलाह दी जाती है।