Trusted Source Image

AIBE 22 Admit Card 2026: मुंबई सिटी को पहली प्राथमिकता देने वाले उम्मीदवारों के एआईबीई 22 एडमिट कार्ड जल्द

Santosh Kumar | November 16, 2026 | 06:36 PM IST | 2 mins read

बीसीआई के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा केंद्र के लिए पहली पसंद के तौर पर मुंबई को चुना है, उनके एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

Back

AIBE Question Paper with Solutions

Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.

Download Now
एआईबीई 22 एडमिट कार्ड लिंक आधिकारिक पोर्टल allindiabarexamination.com सक्रिय है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एआईबीई 22 एडमिट कार्ड लिंक आधिकारिक पोर्टल allindiabarexamination.com सक्रिय है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने 14 नवंबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 22 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जहां अधिकांश उम्मीदवार अब अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं, वहीं जिन उम्मीदवारों ने पहली प्राथमिकता के तौर पर मुंबई शहर को चुना था, उनके एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं हुए हैं। अब, बीसीआई ने इस संबंध में अपडेट जारी किया है। 

बीसीआई के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा केंद्र के लिए पहली पसंद के तौर पर मुंबई को चुना है, उनके एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। 

AIBE 22 Admit Card 2026: एआईबीई 22 एडमिट कार्ड विवरण

एआईबीई 22 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद, एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसका प्रिंट आउट लें। 

एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र के बिना सेंटर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, रिपोर्टिंग समय और अन्य निर्देश हैं। 

Also readAIBE 22 Admit Card 2026: एआईबीई 22 एडमिट कार्ड allindiabarexamination.com पर जारी, डाउनलोड करें

AIBE 22 Exam Guidelines 2026: एआईबीई 22 एग्जाम गाइडलाइंस

एग्जाम गाइडलाइंस के अनुसार, परीक्षा केंद्र के अंदर केवल 'बेयर एक्ट्स' (बिना किसी नोट या टिप्पणी के) ले जाने की अनुमति है। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

एआईबीई पास करने के बाद, उम्मीदवारों को 'सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस' (सीओपी) मिलता है, जो उन्हें भारत की किसी भी अदालत में वकालत करने की अनुमति देता है। पंजीकरण प्रक्रिया अक्टूबर 2026 में पूरी हो गई थी। 

यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार त्रुटि मिलती है, तो उन्हें तुरंत सुधार के लिए परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करें। परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। प्रश्नपत्र हल करने के लिए 3 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications