Trusted Source Image

UP Police Constable 2025 Score Card: यूपी पुलिस कांस्टेबल स्कोरकार्ड uppbpb.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | November 16, 2026 | 06:30 PM IST | 2 mins read

यूपी पुलिस कांस्टेबल नॉर्मलाइज्ड मार्क्स डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूपी पुलिस कांस्टेबल अंतिम चयन परिणाम 14 अक्टूबर, 2026 को जारी किया गया था। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपी पुलिस कांस्टेबल अंतिम चयन परिणाम 14 अक्टूबर, 2026 को जारी किया गया था। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 के लिए स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। कैंडिडेट यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर  यूपी पुलिस कांस्टेबल 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। विशेष परिस्थितियों में अभ्यर्थी के अनुरोध पर बोर्ड उनके सामान्यीकृत अंकों की जानकारी ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध करा सकता है। बोर्ड द्वारा अंतिम चयन परिणाम 14 अक्टूबर, 2026 को जारी किया गया था।

प्रश्नगत भर्ती में शामिल समस्त अभ्यर्थियों के नॉर्मलाइज्ड मार्क्स प्राप्त करने का लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर दिनाक 16 नवंबर से 15 दिसंबर, 2026 तक उपलब्ध रहेगा। निर्धारित अवधि के बाद यह सुविधा स्वतः समाप्त हो जाएगी। इसे डाउनलोड करने में कठिनाई होने पर पोर्टल पर उपलब्ध हेल्पडेस्क नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Also readUP SI Final Result 2026: यूपी एसआई फाइनल रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जारी, 200 अभ्यर्थी चयनित

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद अभ्यर्थी द्वारा Click here for normalised Score के टैब पर क्लिक करके अपने पंजीकृत ई-मेल आईडी पर सामान्यीकृत अंक प्राप्त किया जा सकेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपना पंजीकृत ई-मेल अकाउंट सक्रिय रखें।”

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत कुल 32,679 पदों को भरने के लिए 31 दिसंबर 2025 को विज्ञप्ति जारी की गई थी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट और ऑफिशियल एक्स हैंडल पर विजिट करने कर सकते हैं।

UP Police Constable 2025 Normalised Score: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी पुलिस कांस्टेबल नॉर्मलाइज्ड अंक जांच और डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विजिट करें।
  • होमपेज पर, ‘उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत प्रसामान्यीकृत अंक हेतु लिंक’ पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
  • यूपी पुलिस कांस्टेबल स्कोरकार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications