Trusted Source Image

IBPS PO-MT Reserve List Allotment: रिजर्व लिस्ट से अंतरिम आवंटन जारी, जानें चयन और जॉइनिंग की पूरी प्रक्रिया

Saurabh Pandey | November 17, 2026 | 08:48 AM IST | 1 min read

आईबीपीएस ने रिजर्व लिस्ट के तहत प्रोविजनल अलॉटमेंट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके ऑनलाइन अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं।

यदि दो या दो से अधिक उम्मीदवारों ने समान अंक प्राप्त किए हैं, तो उनके मेरिट क्रम का निर्धारण जन्म तिथि के अनुसार किया गया है।(आधिकारिक वेबसाइट)
यदि दो या दो से अधिक उम्मीदवारों ने समान अंक प्राप्त किए हैं, तो उनके मेरिट क्रम का निर्धारण जन्म तिथि के अनुसार किया गया है।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने सीआरपी-पीओ/एमटी-XV के लिए रिजर्व लिस्ट के तहत प्रोविजनल अलॉटमेंट स्टेटस जारी कर दिया है। उम्मीदवार 15 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि का उपयोग करके अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

यह आवंटन भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा प्रदान की गई वास्तविक रिक्तियों के आधार पर किया गया है। अंतरिम रूप से आवंटित उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण के समय दर्ज किए गए उनके ईमेल पते और मोबाइल नंबर पर व्यक्तिगत रूप से सूचित किया जा रहा है।

यदि दो या दो से अधिक उम्मीदवारों ने समान अंक प्राप्त किए हैं, तो उनके मेरिट क्रम का निर्धारण जन्म तिथि के अनुसार किया गया है। इस नियम के तहत आयु में बड़े उम्मीदवार को आयु में छोटे उम्मीदवार से पहले स्थान दिया गया है। रिजर्व लिस्ट के तहत यह अंतरिम आवंटन विभिन्न प्रशासनिक आवश्यकताओं ध्यान में रखते हुए मेरिट-कम-प्रेफरेंस के आधार पर किया गया है। 

रिजर्व लिस्ट आवंटन डाउनलोड प्रक्रिया

  1. आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  2. सीआरपी पीओ/एमटी सेक्शन खोलें।
  3. सीआरपी पीओ/एमटी-XV के लिए रिजर्व लिस्ट के अंतर्गत 'प्रोविजनल अलॉटमेंट' लिंक चुनें।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।
  5. स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
  6. अपना अलॉटमेंट स्टेटस देखने के लिए विवरण सबमिट करें।
  7. अंत में रिजल्ट पेज को डाउनलोड करें, प्रिंट करें या सेव कर लें।

Also read UP Police Constable 2025 Score Card: यूपी पुलिस कांस्टेबल स्कोरकार्ड uppbpb.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें 

न्यूनतम क्वालिफाइंग स्कोर

प्रोविजनल अलॉटमेंट के मौजूदा राउंड के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग स्कोर नीचे दिए गए हैं। ये ऑनलाइन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के संयुक्त स्कोर हैं, जो 100 में से हैं।

पद 
श्रेणी
न्यूनतम अंक
जन्म तिथि 
आई.टी. ऑफिसर (स्केल-I) 
ओबीसी (एनसीएल)
49.00
20-01-00
राजभाषा अधिकारी (स्केल-I) 
एसटी
47.73
11-04-02
मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल-I)
ओबीसी (एनसीएल) 
72.07
02-11-99
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications