Trusted Source Image

NLC Recruitment 2026: एनएलसी इंडिया लिमिटेड में इंजीनियर और मैनेजर समेत 138 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन

Saurabh Pandey | November 17, 2026 | 07:54 AM IST | 2 mins read

एनएलसी इंडिया लिमिटेड में अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए इंजीनियर और मैनेजर समेत 138 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 19 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 138 रिक्त पदों को भरा जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 138 रिक्त पदों को भरा जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल और माइनिंग इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एग्जिक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर से शुरू होगी, जबकि आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2026 है।

संबंधित इंजीनियरिंग विषय में मान्यता प्राप्त स्नातक डिग्री और वैलिड GATE 2025 स्कोर रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

NLC Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
प्रोसेसिंग शुल्क
कुल शुल्क 
सामान्य (UR) / ईडब्ल्यूएस (EWS) / ओबीसी (NCL) उम्मीदवार
500 रुपये
354 रुपये [300 + 54 रुपये  (18% GST)]
854 रुपये
एससी (SC) / एसटी (ST) / दिव्यांग (PwBD) / भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवार
निःशुल्क
354 रुपये [300 + 54 रुपये  (18% GST)]
354 रुपये

NLC Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 138 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिनमें डिप्टी जनरल मैनेजर (E7 ग्रेड), एडिशनल चीफ मैनेजर (E6 ग्रेड), एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (E4 ग्रेड), डिप्टी मैनेजर (E3 ग्रेड), असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव मैनेजर (E2 ग्रेड) और असिस्टेंट मैनेजर (E1 ग्रेड) शामिल हैं। सबसे अधिक पद मैकेनिकल (कुल 52 पद) और इलेक्ट्रिकल (कुल 30 पद) विभागों में निकाले गए हैं। इसके अलावा सिविल, कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन, एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग, साइंटिफिक, केमिकल, माइनिंग, सेफ्टी, ह्यूमन रिसोर्स (HR), लीगल और सिक्योरिटी विभागों में भी भर्तियां होनी हैं। 

Also read UP Police Constable 2025 Score Card: यूपी पुलिस कांस्टेबल स्कोरकार्ड uppbpb.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें

NLC Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया की बात करें तो 'लीगल' विभाग के पदों के लिए 80 अंकों की कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) और 20 अंकों का पर्सनल इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। अन्य सभी विभागों के लिए चयन सीधे पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से होगा, हालांकि आवेदनों की संख्या अधिक होने पर प्रबंधन स्क्रीनिंग टेस्ट भी आयोजित कर सकता है। 

NLC Recruitment 2026: वेतनमान

ग्रेड
वेतनमान
वार्षिक सीटीसी (लगभग रुपये में)
पीएसयू (PSUs) के उम्मीदवारों के लिए निचला ग्रेड / वेतनमान
E-7
1,00,000 - 2,60,000
29.02 लाख
IDA स्केल: 36,600-62,000 (2007) / 90,000-2,40,000 (2017)
E-6
90,000 - 2,40,000
26.12 लाख
IDA स्केल: 32,900-58,000 (2007) / 80,000-2,20,000 (2017)
E-4
70,000 - 2,00,000
20.32 लाख
IDA स्केल: 24,900-50,500 (2007) / 60,000-1,80,000 (2017)
E-3
60,000 - 1,80,000
17.42 लाख
IDA स्केल: 20,600-46,500 (2007) / 50,000-1,60,000 (2017)
E-2
50,000 - 1,60,000
14.50 लाख
IDA स्केल: 16,400-40,500 (2007) / 40,000-1,40,000 (2017)
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications