Trusted Source Image

HPRCA Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग में रिक्त पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 23 नवंबर तक बढ़ी

Saurabh Pandey | November 17, 2026 | 11:50 AM IST | 1 min read

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग में रिक्त पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।(आधिकारिक वेबसाइट)
पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने आयोग में प्रतिनियुक्ति के आधार पर रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि को एक सप्ताह के लिए और आगे बढ़ा दिया है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख को पहले 16 नवंबर 2026 तक बढ़ाया गया था, जिसे अब बढ़ाकर 23 नवंबर 2026 कर दिया गया है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयोग ने हिमाचल प्रदेश सरकार के सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों तथा बोर्डों, निगमों और स्वायत्त निकायों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और प्रबंध निदेशकों को यह सूचना अपने प्रशासनिक नियंत्रण के तहत आने वाले सभी पात्र कर्मचारियों के बीच प्रसारित करने का अनुरोध किया है।

आयोग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि इच्छुक और पात्र अधिकारियों के आवेदनों को विधिवत अनुशंसित कर उचित माध्यम से आगे भेजा जाए, ताकि वे 23 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक या उससे पहले सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर-177001 के कार्यालय में पहुंच सकें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications