Trusted Source Image

HPTET November Admit Card 2026: एचपी टीईटी एडमिट कार्ड टीजीटी आर्ट्स व जेबीटी विषय की परीक्षाओं के लिए जारी

Santosh Kumar | November 20, 2026 | 10:29 AM IST | 1 min read

टीजीटी (आर्ट्स) की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। इसमें कुल 14,186 अभ्यर्थी भाग लेंगे और यह परीक्षा 80 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जेबीटी की परीक्षा उसी दिन दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक होगी।

एचपी टेट परीक्षा 22 नवंबर को आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एचपी टेट परीक्षा 22 नवंबर को आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने एचपी टीईटी परीक्षा के नवंबर 2026 सत्र के लिए टीजीटी आर्ट्स और जेबीटी विषयों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये एडमिट कार्ड हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर अपलोड किए गए। परीक्षा 22 नवंबर को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके आसानी से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

टीजीटी (आर्ट्स) की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। इसमें कुल 14,186 अभ्यर्थी भाग लेंगे और यह परीक्षा 80 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जेबीटी की परीक्षा उसी दिन दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक होगी। 

इसमें 7,773 अभ्यर्थी शामिल होंगे और यह 61 केंद्रों पर होगी। दोनों पेपर की अवधि ढाई घंटे की है। विभिन्न विषयों जैसे टीजीटी नॉन-मेडिकल, संस्कृत, स्पेशल एजुकेटर, मेडिकल, हिंदी, पंजाबी और उर्दू की परीक्षाएं अलग-अलग डेट्स पर होंगी। 

Also readAnti-Paper Leak Bill: लोकसभा में भारी हंगामे के बीच एंटी-पेपर लीक बिल पास, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

HPTET November Admit Card 2026: एचपी टीईटी एडमिट कार्ड विवरण

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को पोर्टल पर जाना होगा। एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देने पर उसे डाउनलोड करके प्रिंट लेना होगा। 

एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, परीक्षा की तारीख-समय और अन्य जरूरी जानकारी छपी होती है। डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें। 

कोई गलती होने पर तुरंत बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए प्रिंटेड एडमिट कार्ड और मूल फोटो पहचान पत्र अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में कम से कम 30 मिनट पहले उपस्थित होना चाहिए। 

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]