Trusted Source Image

BPSC Exam Calendar 2026: बीपीएससी एग्जाम कैलेंडर जारी, 72वीं प्री परीक्षा 17 जनवरी को, TRE-4 पर सस्पेंस बरकरार

Santosh Kumar | November 20, 2026 | 03:34 PM IST | 1 min read

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। नए कैलेंडर में टीआरई-4 परीक्षा के लिए कोई स्पष्ट तारीख नहीं दी गई है।

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर bpsc.bihar.gov.in पर जारी किया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर bpsc.bihar.gov.in पर जारी किया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर bpsc.bihar.gov.in पर जारी किया है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण अपडेट 72वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) की प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तारीख से जुड़ा है। आयोग ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि 72वीं प्रारंभिक परीक्षा संभावित रूप से 17 जनवरी को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पहले दो बार स्थगित हो चुकी है। शुरू में इसे 26 जुलाई 2026 को निर्धारित किया गया था, फिर कैलेंडर में 25 अक्टूबर 2026 की तिथि दी गई। दोनों बार अपरिहार्य कारणों से परीक्षा टाल दी गई थी। 

आयोग ने यह जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स और वेबसाइट पर साझा की है। विस्तृत निर्देश और अंतिम तिथि समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, bpsc.bihar.gov.in पर प्रकाशित किए जाएंगे।

इस बीच, शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। नए कैलेंडर में टीआरई-4 परीक्षा के लिए कोई स्पष्ट तारीख नहीं दी गई है; इससे पहले इसे 'टीबीडी' (तय की जानी है) के रूप में दर्शाया गया था। 

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]