Saurabh Pandey | November 20, 2026 | 01:30 PM IST | 1 min read
जेईई मेन 2027 सेशन-1 के लिए अब तक 12.23 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है, जबकि 10 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने शुल्क भुगतान पूरा कर लिया है। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2026 है।

नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) 2027 के पहले सेशन में शामिल होने के लिए छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले सेशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि करीब आ गई है और अब तक 12 लाख से अधिक छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट कर दिया है।
एनटीए द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जेईई मेन 2027 सेशन-1 के लिए कुल 12,23,255 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरे जा चुके हैं। इनमें से 10,10,941 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक अपनी परीक्षा फीस का भुगतान भी पूरा कर लिया है। इसका मतलब है कि करीब 2.12 लाख छात्रों की फीस भुगतान की प्रक्रिया अभी बाकी है।
जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है या जिनका फीस भुगतान अधूरा है, उनके पास बहुत कम समय बचा है। ऐसे सभी उम्मीदवार अंतिम समय में वेबसाइट पर होने वाले तकनीकी दबाव या सर्वर की समस्या से बचने के लिए 22 नवंबर 2026 तक अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें। जेईई मेन्स 2027 आवेदन सुधार के लिए विंडो 27 से 29 नवंबर, 2026 तक खुली रहेगी। सुधार विंडो खुलने पर, उम्मीदवार अपने फॉर्म में मौजूद किसी भी गलती को ठीक कर सकते हैं। इसके बाद आपको गलतियों को सुधारने का कोई और मौका नहीं मिलेगा।
कैटेगरी | एक पेपर के लिए शुल्क | दो पेपर के लिए शुल्क |
सामान्य / सामान्य-ईडब्ल्यूएस / ओबीसी-एनसीएल (पुरुष) | 1000 रुपये | 2000 रुपये |
सामान्य / सामान्य-ईडब्ल्यूएस / ओबीसी-एनसीएल (महिला) | 800 रुपये | 1600 रुपये |
एससी / एसटी / दिव्यांग (PwD / PwBD) | 500 रुपये | 1000 रुपये |
टीजीटी (आर्ट्स) की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। इसमें कुल 14,186 अभ्यर्थी भाग लेंगे और यह परीक्षा 80 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जेबीटी की परीक्षा उसी दिन दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक होगी।
Santosh Kumar