Trusted Source Image

RRB Paramedical Admit Card 2026: आरआरबी पैरामेडिकल कैटेगरीज एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा कार्यक्रम जानें

Saurabh Pandey | November 20, 2026 | 12:40 PM IST | 2 mins read

आरआरबी पैरामेडिकल कैटेगरीज भर्ती परीक्षा के लिए केंद्र पर एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी और जरूरी मूल पहचान पत्र साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

उम्मीदवार अपनी निर्धारित परीक्षा तिथि से लगभग चार दिन पहले अपना ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवार अपनी निर्धारित परीक्षा तिथि से लगभग चार दिन पहले अपना ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल कैटेगरीज पदों के लिए कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट या क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट का समय और रिपोर्टिंग समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

आरआरबी पैरामेडिकल कैटेगरीज भर्ती परीक्षा के लिए केंद्र पर एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी और जरूरी मूल पहचान पत्र साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

RRB Paramedical Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  2. अब उस क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट को चुनें, जहां आपने अपना आवेदन जमा किया था।
  3. CEN 05/2026 के अंतर्गत 'आरआरबी पैरामेडिकल कॉल लेटर 2026' लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  5. अपना एडमिट कार्ड देखने के लिए 'सबमिट' पर क्लिक करें।
  6. आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें।
  7. परीक्षा में साथ ले जाने के लिए इसकी एक कॉपी प्रिंट कर लें।

RRB Paramedical Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डिटेल्स

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. पंजीकरण संख्या
  3. रोल नंबर
  4. तस्वीर और हस्ताक्षर
  5. परीक्षा का नाम
  6. CEN नंबर
  7. परीक्षा की तारीख और शिफ्ट
  8. रिपोर्टिंग का समय
  9. परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  10. परीक्षा के दिन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

RRB Paramedical Exam Dates 2026: परीक्षा कार्यक्रम

आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 23 और 25 नवंबर 2026 को कुल 590 रिक्तियों के लिए किया जाएगा। 23 नवंबर को परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जबकि 25 नवंबर की परीक्षा के लिए हॉल टिकट 21 नवंबर को आने की उम्मीद है। उम्मीदवार अपनी निर्धारित परीक्षा तिथि से लगभग चार दिन पहले अपना ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

Also read BPSC RO Prelims Result 2026: बीपीएससी रिसर्च ऑफिसर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, bpsc.bihar.gov.in पर करें चेक 

RRB Paramedical Exam Pattern 2026: परीक्षा पैटर्न

आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा 2026 एक चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनके कुल 100 अंक होंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा पूरी करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा, जबकि लेखक (स्क्राइब) की मदद लेने वाले पात्र PwBD उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]