Saurabh Pandey | October 22, 2026 | 04:51 PM IST | 2 mins read
आईबीपीएस ने एसओ प्रीलिम्स परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा का स्कोरकार्ड 2026 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपने सेक्शन-वार अंक, कुल स्कोर और क्वालिफाई करने की स्थिति देख सकते हैं।
आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने का लिंक, आईबीपीएस के आधिकारिक कैंडिडेट लॉगिन पोर्टल पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करके अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं। यह स्कोर कार्ड उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा में उनके प्रदर्शन का आंकलन करने और चयन प्रक्रिया के अगले चरण में जाने से पहले अपने अंक जानने में मदद करने के लिए है।
Also read IBPS SO Mains Admit Card 2026: आईबीपीएस एसओ मेंस एडमिट कार्ड ibps.in पर जारी
आईबीपीएस एसओ मुख्य परीक्षा का आयोजन 1 नवंबर 2026 को किया जाना है। प्रारंभिक परीक्षा के समय अभ्यर्थियों से कॉल लेटर जमा नहीं कराया गया था। इसलिए, मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के कॉल लेटर, सूचना हैंडआउट और उसमें दिए गए अन्य निर्देशों के साथ-साथ अपनी प्रारंभिक परीक्षा का सत्यापित एडमिट कार्ड तथा आईडी प्रूफ की सत्यापित कॉपी साथ लाना अनिवार्य होगा।
मुख्य परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक डेटा और फोटो कैप्चर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बायोमेट्रिक डेटा सत्यापन अथॉरिटी का निर्णय अंतिम और अभ्यर्थियों के लिए बाध्यकारी होगा। परीक्षा के दौरान किसी भी चरण में बायोमेट्रिक डेटा या फोटो सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेने से मना करने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी तुरंत रद्द की जा सकती है।