Trusted Source Image

UP NMMS Admit Card 2026: यूपी एनएमएमएस एडमिट कार्ड entdata.co.in पर जारी, 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Abhay Pratap Singh | October 23, 2026 | 05:16 PM IST | 2 mins read

एनएमएमएस यूपी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन विंडो में अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होगा।

एनएमएमएस यूपी 2026 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एनएमएमएस यूपी 2026 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश, प्रयागराज ने आज राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) योजना परीक्षा 2027-28 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट entdata.co.in के माध्यम से यूपी एनएमएमएस हॉल टिकट 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

एनएमएमएस यूपी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में कैंडिडेट को अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसमें उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, डाक का पता, पिन कोड, स्कूल का नाम, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र, योजना कोड, राज्य कोड, केंद्र कोड और क्रम संख्या सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।

प्राधिकारण द्वारा नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप उत्तर प्रदेश 2026 परीक्षा 1 नवंबर को ऑफलाइन (पेन एवं पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों के लिए हॉल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। एनएमएमएस उत्तर प्रदेश का रिजल्ट मार्च 2027 में जारी किया जाएगा।

Also readNVS Class 9, 11 Correction Window 2026: जेएनवी कक्षा 9वीं-11वीं के आवेदन फॉर्म में संशोधन की प्रक्रिया शुरू

यूपी एनएमएमएस 2027-28 परीक्षा में दो पेपर मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT) और शैक्षिक योग्यता परीक्षा (SAT) शामिल होंगे। दोनों सेक्शन में 90-90 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए कुल 3 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

NMMS UP Admit Card 2026 Out: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एनएमएमएस यूपी 2026 एडमिट कार्ड जांच सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट https://entdata.co.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘ADMIT CARD NMMS 2027-28’ पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एनएमएमएस यूपी हॉल टिकट 2026 जांचें व प्रिंट निकाल लें।

परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 40% अंक और एससी/ एसटी कैंडिडेट को 32% अंक लाने होंगे। नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता देना है। यह परीक्षा यूपी सहित पूरे भारत में आयोजित की जाती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]