Trusted Source Image

CG SET Answer Key 2026: सीजी एसईटी मॉडल आंसर की ईकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस के लिए जारी, आपत्ति दर्ज करें

Abhay Pratap Singh | October 23, 2026 | 04:35 PM IST | 2 mins read

सीजी एसईटी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

छत्तीसगढ़ एसईटी 2026 परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
छत्तीसगढ़ एसईटी 2026 परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने आज राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2026 की मॉडल उत्तर कुंजी पेपर-2 ईकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस के लिए जारी कर दी है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर 23 अक्टूबर से सीजी एसईटी आंसर की 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सीजी एसईटी मॉडल आंसर की 2026 पर ऑनलाइन माध्यम में आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 28 अक्टूबर (दोपहर 3:00 बजे) तक का समय भी दिया गया है। अभ्यर्थी को चुनौती दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क के दावा आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी।

सीजी एसईटी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड की आवश्यकता होगी। दावा-आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल में दिया गया है। डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर आपत्तियों के संबंध में प्राप्त किसी भी अभ्यावेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Also readRSSB Recruitment 2026: राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती परीक्षा दिशा-निर्देश जारी, एडमिट कार्ड डेट की घोषणा जल्द

बोर्ड ने बताया कि, आपत्ति को पोर्टल पर पंजीकृत कराने से पहले चुनौती से संबंधित दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोडिंग के लिए तैयार रखें एवं आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण होने पर प्रिंटआउट निकालकर रख लें। प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार और जारी की जाएगी।

निर्धारित तिथि एवं समय के बाद पोर्टल पर दावा आपत्ति स्वीकार नहीं होंगे। बिना प्रमाण के दावा-आपत्ति को पूर्णतः अमान्य किया जाएगा। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

CG SET Model Answer Key 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजी एसईटी मॉडल आंसर की 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सीजीएसएसबी पोर्टल https://cgssb.cgstate.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘मॉडल आंसर’ टैब पर क्लिक करें।
  • एसईटी मॉडल आंसर की 2026-ईकोनॉमिक्स/ पॉलिटिकल साइंस पर क्लिक करें।
  • उत्तर कुंजी जांचें और इसे डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]