Trusted Source Image

SSC GD Constable Revised Result 2026: एसएससी जीडी रिवाइज्ड रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, डाउनलोड चरण जानें

Abhay Pratap Singh | October 23, 2026 | 03:11 PM IST | 2 mins read

एसएससी जीडी परीक्षा 2026 का संशोधित परिणाम डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 रिजवाइज्ड रिजल्ट में चयनित कैंडिडेट ही फिजिकल टेस्ट के लिए पात्र होंगे। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 रिजवाइज्ड रिजल्ट में चयनित कैंडिडेट ही फिजिकल टेस्ट के लिए पात्र होंगे। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPFs) और एसएसएफ (SSF) में कांस्टेबल (GD) और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) परीक्षा 2026 का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी जीडी रिवाइज्ड रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 रिवाइज्ड रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। 27 अप्रैल से 30 मई, 2026 तक विभिन्न पालियों में आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही अगले चरण पीईटी/ पीएसटी में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे।

महिला उम्मीदवारों की सूची (लिस्ट-1) में कुल 15778 अभ्यर्थी और एसएसएफ के अलावा पुरुष उम्मीदवारों की सूची (लिस्ट-2) में कुल 1,81,570 कैंडिडेट फिजिकल टेस्ट के लिए पात्र हैं। अभ्यर्थी एसएससी जीडी रिजल्ट 2026 लिस्ट में रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, माता का नाम और कैटेगरी सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।

Also readMPPSC ADPO Admit Card 2026: एमपीपीएससी एडीपीओ एडमिट कार्ड mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षा 4 नवंबर को

इससे पहले, एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 रिजल्ट 12 अक्टूबर को जारी किया गया था। आयोग ने बताया कि, “कुछ उम्मीदवारों से आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें उन्होंने परीक्षा के अगले चरण के लिए प्रोविजनली शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की सूची-1 (महिला) और सूची-2 (पुरुष) में दर्शाई गई श्रेणियों के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।”

आयोग ने स्पष्ट किया कि, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन पत्र में SC/ ST/ OBC/ EWS/ ESM श्रेणियों के अंतर्गत आवेदन किया था, उन्होंने परीक्षा नोटिस के प्रावधानों के अनुसार अनारक्षित (UR) उम्मीदवारों के लिए निर्धारित मानकों के आधार पर सीबीई उत्तीर्ण की है। पहले जारी सूचियों में उनकी श्रेणी को यूआर दर्शाया गया था।

SSC GD Constable 2026 Revised Result: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 संशोधित रिजल्ट जांच सकते हैं:

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें।
  • अब लिस्ट-1 या लिस्ट-2 पीडीएफ ओपन करें।
  • Ctrl+F की मदद से अपना नाम व रोल नंबर जांचें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]