Trusted Source Image

BPSC TRE-4 Application Form: बीपीएससी टीआरई-4 भर्ती के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन, 33,320 पद भरे जाएंगे

Santosh Kumar | October 26, 2026 | 10:10 AM IST | 1 min read

यह भर्ती कक्षा 1 से 5, कक्षा 6 से 8, कक्षा 9-10 और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) स्तर के शिक्षकों के लिए है। शुरुआत में 32,388 पदों की घोषणा की गई, लेकिन बाद में 932 अतिरिक्त पद जोड़कर कुल पदों की संख्या 33,320 हो गई।

इच्छुक उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
इच्छुक उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4.0) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूल शिक्षकों के कुल 33,320 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती कक्षा 1 से 5, कक्षा 6 से 8, कक्षा 9-10 और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) स्तर के शिक्षकों के लिए है। शुरुआत में 32,388 पदों की घोषणा की गई, लेकिन बाद में 932 अतिरिक्त पद जोड़कर कुल पदों की संख्या 33,320 हो गई।

सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क केवल 100 रुपये रखा गया है। उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' (ओटीआर) पूरा करना होगा और उसके बाद फॉर्म भरना होगा।

Also readBPSC Prosecution Officer 2026: बीपीएससी प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा की ओएमआर शीट जारी, डाउनलोड करें

BPSC TRE-4 Application Form: बीपीएससी टीआरई 4 पात्रता मानदंड

आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के साथ-साथ ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। योग्यता के अनुसार, प्राथमिक शिक्षकों के लिए डीएलएड या बीएलएड के साथ बीटीईटी पास होना चाहिए।

मिडिल स्कूल के लिए बीएड के साथ ग्रेजुएशन और सीटीईटी/बीटीईटी पेपर-2, तथा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के लिए बीएड होना आवश्यक है। संबंधित विषय में एसटीईटी पास होना भी अनिवार्य है।

हाल ही में बीपीएससी द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, 2024–2026 डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) बैच के उम्मीदवार, जो 2026 में उत्तीर्ण हुए हैं-वे भी टीआरई-4 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

आयोग ने साफ किया है कि ऐसे उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करते समय अपनी मार्कशीट की वेब कॉपी अपलोड करनी होगी। यह नियम खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए बनाया गया है जिन्होंने हाल ही में अपने कोर्स पूरे किए हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]