Abhay Pratap Singh | October 15, 2026 | 10:54 AM IST | 1 min read
बीपीएससी प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर प्रीलिम्स 2026 ओएमआर शीट डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड ईमेल आईडी/ मोबाइल नंबर/ यूजर नेम और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या - 13/2026 के तहत अभियोजन अधिकारी (Prosecution Officer) प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर पत्रक जारी कर दी है। लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in/ के माध्यम से अपनी ओएमआर शीट जांच सकते हैं।
बीपीएससी प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर प्रीलिम्स 2026 ओएमआर शीट डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड ईमेल आईडी/ मोबाइल नंबर/ यूजर नेम और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थियों को बीपीएससी अभियोजन अधिकारी उत्तर पत्रक 2026 पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है।
नोटिस के अनुसार, “डाउनलोड ओएमआर शीट में किसी भी प्रकार की त्रुटि रहने पर 20 अक्टूबर, 2026 तक ईमेल आईडी examcontroller-bpsc@gov.in पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। 20 अक्टूबर तक डाउनलोड नहीं करने की स्थिति में आयोग द्वारा ओएमआर शीट की छायाप्रति बाद में उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।”
आयोग ने कहा कि अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आपत्ति एवं निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। बिहार अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा 2026 में शामिल सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि ओएमआर शीट 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर, 2026 तक डाउनलोड कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 300 रिक्त पदों को भरा जाएगा। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार चरण शामिल है। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके बीपीएससी प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर प्रीलिम्स 2026 ओएमआर शीट जांच सकते हैं: