Saurabh Pandey | November 27, 2026 | 10:53 AM IST | 2 mins read
सीबीएसई सीटेट दिसंबर 2026 सिटी स्लिप जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2026 सत्र की सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। सीबीएसई द्वारा पूर्व में जारी नोटिस में कहा गया था कि दिसंबर सत्र की परीक्षा के लिए सीटेट सिटी स्लिप डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा से 15 दिन पहले सक्रिय कर दिया जाएगा।
सीबीएसई सीटेट परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी डाउनलोड करने के बाद उसे ध्यान से चेक करना होगा लें और इसकी एक कॉपी अपने पास रखना होगा। सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड से पहले जारी की जाती है, जिससे उम्मीदवारों को काफी पहले ही अपने परीक्षा केंद्र (शहर) के बारे में जानकारी मिल जाती है।
सीटेट एडमिट कार्ड 2026, सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के कुछ समय बाद जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है, जिसमें परीक्षा की तारीख, शिफ्ट का समय, परीक्षा केंद्र का पूरा पता और उम्मीदवारों के लिए निर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होती है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी और एक वैलिड फोटो आईडी साथ ले जानी होगी। एडमिट कार्ड के बिना, उम्मीदवारों को CTET परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सीबीएसई की तरफ से जारी सूचना के अनुसार, सीटेट का 22वां संस्करण 12 और 13 दिसंबर, 2026 को आयोजित किया जाना है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी और एक वैलिड फोटो आईडी साथ ले जानी होगी। एडमिट कार्ड के बिना, उम्मीदवारों को CTET परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड से पहले जारी की जाती है, जिससे उम्मीदवारों को काफी पहले ही अपने परीक्षा केंद्र (शहर) के बारे में जानकारी मिल जाती है। परीक्षा का विवरण एडमिट कार्ड में होता है।
November 27, 2026 | 10:53 AM IST
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2026 सत्र की सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। सीबीएसई द्वारा पूर्व में जारी नोटिस में कहा गया था कि दिसंबर सत्र की परीक्षा के लिए सीटेट सिटी स्लिप डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा से 15 दिन पहले सक्रिय कर दिया जाएगा।