Abhay Pratap Singh | November 26, 2026 | 08:35 PM IST | 2 mins read
आरपीएससी आरएएस एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए शहर सूचना पर्ची 29 नवंबर को जारी की जाएगी। कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आरपीएससी आरएएस प्री सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जांच सकते हैं।
आरपीएससी आरएएस एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी सिटी स्लिप में आवंटित परीक्षा केंद्र वाले जिला सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं। परीक्षार्थियों के लिए आरपीएससी आरएएस प्री एग्जाम 2026 एडमिट कार्ड 3 दिसंबर को अपलोड किए जाएंगे।
आयोग द्वारा आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स 2026 परीक्षा 6 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर पहचान के लिए नवीनतम रंगीन आधारकार्ड या अन्य मूल पहचान पत्र लाना होगा। साथ ही, आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थियों को अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो चिपकानी होगी।
परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, परीक्षार्थियों को प्रत्येक परीक्षा सत्र में परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। आरपीएससी ने स्पष्ट किया कि, ओएमआर आंसर शीट के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थी sso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन कर Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक का चयन कर परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आरपीएससी आरएएसी परीक्षा 2026 के माध्यम से 607 पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए नोटिस जांच सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आरपीएससी आरएएस प्री 2026 सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं: