Trusted Source Image

UKSSSC: उत्तराखंड स्केलर भर्ती के लिए हरिद्वार और नैनीताल के फिजिकल परीक्षा केंद्रों में बदलाव, नया पता जानें

Saurabh Pandey | November 21, 2026 | 03:59 PM IST | 1 min read

यूकेएसएसएससी ने उत्तराखंड स्केलर भर्ती के लिए हरिद्वार और नैनीताल के फिजिकल परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया है। इसके साथ ही नया पता भी जारी कर दिया है। यह परीक्षा 23 नवंबर 2026 से शुरू होगी और प्रत्येक उम्मीदवार के लिए दो दिनों तक चलेगी।

उत्तराखंड स्केलर भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा के दो सेंटर में बदलाव किया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
उत्तराखंड स्केलर भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा के दो सेंटर में बदलाव किया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड वन विकास निगम के अंतर्गत स्केलर पदों पर होने वाली शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा के दो केंद्रों में बदलाव किया है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, 23 नवंबर 2026 से शुरू होने जा रही इस परीक्षा के लिए हरिद्वार और नैनीताल जनपद के पूर्व निर्धारित परीक्षा स्थलों को अपरिहार्य कारणों से परिवर्तित कर दिया गया है।

आयोग द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, हरिद्वार जनपद में पहले यह परीक्षा '40 बटालियन, पी.ए.सी. ग्राउंड, हरिद्वार' में आयोजित होनी थी, जिसे अब बदलकर 'स्पोर्ट्स स्टेडियम, रोशनाबाद, हरिद्वार' कर दिया गया है। इसी प्रकार, नैनीताल जनपद (हल्द्वानी) के लिए पूर्व में निर्धारित 'स्पोर्ट्स स्टेडियम, गौलापार, हल्द्वानी' के स्थान पर अब अभ्यर्थियों की परीक्षा 'स्पोर्ट्स स्टेडियम, काशीपुर, ऊधम सिंह नगर' में संपन्न कराई जाएगी। 

संशोधित परीक्षा स्थल

जनपद
पूर्व में निर्धारित परीक्षा स्थल
संशोधित परीक्षा स्थल
हरिद्वार
40 बटालियन, पी.ए.सी. ग्राउंड, हरिद्वार
स्पोर्ट्स स्टेडियम, रोशनाबाद, हरिद्वार
नैनीताल (हल्द्वानी)
स्पोर्ट्स स्टेडियम, गौलापार, हल्द्वानी
स्पोर्ट्स स्टेडियम, काशीपुर, ऊधम सिंह नगर   

निर्धारित परीक्षा तिथि और समय पर पहुंचे

आयोग ने संबंधित अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है कि वे अपने प्रवेश पत्र में दी गई निर्धारित परीक्षा तिथि और समय के अनुसार ही नए और संशोधित परीक्षा केंद्रों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। इसके साथ ही आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन दो केंद्रों के अतिरिक्त राज्य के अन्य सभी जनपदों के परीक्षा केंद्र पहले जैसे ही रहेंगे, उनमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

Also read NHM MP Staff Nurse Recruitment 2026: एमपी एनएचएम में संविदा स्टाफ नर्स भर्ती के लिए आवेदन शुरू, चयन प्रक्रिया

एडमिट कार्ड पहले ही जारी

आयोग ने 17 नवंबर 2026 से स्केलर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिया है। एडमिट कार्ड डाक, ईमेल या किसी अन्य माध्यम से अलग से नहीं भेजा जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google