Saurabh Pandey | November 21, 2026 | 10:35 AM IST | 1 min read
यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसमें प्राथमिक स्तर के 15,159 और उच्च प्राथमिक स्तर के 23,743 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET) का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल शिक्षक अभ्यर्थी अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5 तक) की परीक्षा में कुल 50,666 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 15,159 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8 तक) की परीक्षा में कुल 43,015 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से 23,743 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
इस प्रकार कुल 38,902 शिक्षक इस परीक्षा में पास हुए हैं। सफल अभ्यर्थी अपना प्रमाण-पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
Also read CSIR UGC NET December 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा कार्यक्रम csirnet.nta.nic.in पर जारी
यूपी विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा बीते 3 नवंबर 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के 6 मंडल मुख्यालयों - प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा में दो पालियों में कराया गया था।