Trusted Source Image

UPESSC Principal Result 2026: यूपी प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, 110 अभ्यर्थी चयनित, कटऑफ अंक

Saurabh Pandey | November 21, 2026 | 12:54 PM IST | 1 min read

यूपीईएसएससी ने यूपी प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। फाइनल रिजल्ट के साथ-साथ आयोग ने कटऑफ अंक भी जारी किया है।

यूपीईएसएससा ने 24 सितंबर 2026 को प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। (आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीईएसएससा ने 24 सितंबर 2026 को प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों और महिला महाविद्यालयों में प्रिंसिपल पदों पर भर्ती का फाइनल चयन परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 111 पदों के लिए आयोग ने 110 अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम जारी किया है। भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में दाखिल एक विशेष अपील में 20 नवंबर 2026 को पारित आदेश के पालन में एक पद का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है। 

यूपीईएसएससा ने 24 सितंबर 2026 को प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा आयोजित की थी, जिसके बाद 26 सितंबर को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई। अब आयोग ने यूपी प्रिंसिपल रिजल्ट और कट-ऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं।

UPESSC Principal Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर 'UP Principal Result' पीडीएफ पर क्लिक करें।
  3. अब रिजल्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें।
  4. आधिकारिक नोटिस और कट-ऑफ देखें।
  5. अंत में रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर लें।

Also read UP Special TET Result 2026: यूपी विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित, कुल 38,902 अभ्यर्थी सफल 

UPESSC Principal Result 2026: कटऑफ अंक

कैटेगरी
कटऑफ अंक
पुरुष
243.00
महिला
243.00

UPESSC Principal Result 2026: परीक्षा विवरण

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर 2026 को किया गया था। इसके बाद लिखित परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 27, 28, 30, 31 अक्टूबर और 17 नवंबर 2026 को आयोजित किए गए थे। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची और कटऑफ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google