Abhay Pratap Singh | November 26, 2026 | 06:48 PM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी प्रीलिम्स सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPSSSC) द्वारा सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) (सामान्य/ विशेष चयन) प्रारंभिक परीक्षा 2026 की शहर सूचना पर्ची कल जारी की जाएगी। आयोग द्वारा 27 नवंबर को लिंक सक्रिय करने के बाद कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकेंगे।
यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए ओटीआर संख्या, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपीपीएससी पीसीएस एग्जाम सिटी स्लिप 2026 में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, फोटो व हस्ताक्षर और परीक्षा केंद्र शहर/ जिले का नाम जैसे विवरण शामिल होंगे।
आयोग द्वारा यूपीपीएससी पीसीएस 2026 प्रीलिम्स परीक्षा 6 दिसंबर को दो सत्रों में प्रदेश के सभी जिलों में निर्धारित क्रेंद्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रथम सत्र का समय सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और द्वितीय सत्र का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे है। परीक्षा केंद्र पर कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।
यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 1 दिसंबर, 2026 को जारी कर दिया जाएगा, जो परीक्षार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। परीक्षा केंद्र पर यूपीपीएससी पीसीएस एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक आईडी प्रूफ की मूल व फोटोकॉपी तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा। इनके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
नोटिस के अनुसार, “अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा 30 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा समय से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।” अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल यूपीपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम नोटिस जांच सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीपीएससी प्रीलिम्स सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
वित्तीय वर्ष 2027 के दौरान एसबीआई की योजना क्लर्क और ऑफिसर कैडर में लगभग 11,000 से 12,000 लोगों को शामिल करना है, जिसमें रिटायरमेंट और नई बिजनेस जरूरतों को ध्यान में रखा गया है।
Abhay Pratap Singh