Trusted Source Image

SBI JA Backlog Vacancy 2026: जूनियर एसोसिएट के 1540 बैकलॉग पदों पर भर्ती, 12000 लोगों को नौकरी देने की तैयारी

Abhay Pratap Singh | November 26, 2026 | 05:51 PM IST | 2 mins read

यह कोई नई भर्ती नहीं थी, बल्कि एसबीआई ने लंबे समय से खाली पड़े आरक्षित श्रेणियों के बैकलॉग पदों को भरने के लिए अगस्त 2026 में आवेदन आमंत्रित किए थे।

एसबीआई करियर्स पोर्टल लिंक sbi.bank.in/web/careers है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एसबीआई करियर्स पोर्टल लिंक sbi.bank.in/web/careers है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने आज विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आरक्षित श्रेणियों के तहत रिक्त बैकलॉग पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस विशेष भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के कुल 1,540 रिक्त पदों को भरा जाएगा। 

चयन प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक परीक्षा 16 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी, जबकि मुख्य परीक्षा 29 अक्टूबर 2026 को हुई। बैंक ने कहा कि नए जूनियर एसोसिएट्स की नियुक्ति से बैंक की ग्राहक सेवाओं को मजबूत करने और शाखाओं के कामकाज को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। 

वित्तीय वर्ष 2027 के दौरान एसबीआई की योजना क्लर्क और ऑफिसर कैडर में लगभग 11,000 से 12,000 लोगों को शामिल करना है, जिसमें रिटायरमेंट और नई बिजनेस जरूरतों को ध्यान में रखा गया है। इस योजना में बैंक की ग्रोथ को भी शामिल किया गया है, जिसमें सालभर में लगभग 200 से 250 नई ब्रांच का विस्तार करना है।

Also readBank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में विभिन्न पदों पर भर्ती आवेदन की लास्ट डेट 7 दिसंबर तक बढ़ी 

एसबीआई चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने कहा, “भारत के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक के तौर पर, हमारा मानना है कि एक मजबूत और प्रोग्रेसिव ऑर्गनाइजेशन बनाने के लिए सोशल इन्क्लूजन और समान अवसर बहुत जरूरी हैं। भारत सरकार के समय पर बैकलॉग वैकेंसी भरने के निर्देशों के अनुसार, बैंक ने रिजर्व कैटेगरी में बैकलॉग वैकेंसी भरने के लिए एक खास भर्ती अभियान चलाया है।”

बता दें, यह कोई नई भर्ती नहीं थी, बल्कि एसबीआई ने लंबे समय से खाली पड़े आरक्षित श्रेणियों के बैकलॉग पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इस भर्ती के लिए अगस्त 2026 में ही आवेदन मांगे गए थे।

एसबीआई में अभी 2.47 लाख लोग काम करते हैं। 30 सितंबर, 2026 तक एसबीआई 23000 से अधिक ब्रांच, 65300 एटीएम, ऑटोमेटेड डिपॉजिट और विड्रॉल मशीनें चलाता है। इसके अलावा, लगभग 79,900 बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट आउटलेट भी हैं। भर्ती से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए एसबीआई करियर्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google