Abhay Pratap Singh | November 26, 2026 | 06:24 PM IST | 2 mins read
आरएसएसबी सीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन मंडल (RSSB) ने आज समान पात्रता परीक्षा (CET - सीनियर सेकेंडरी स्तर) 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आरएसएसबी सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।
आरएसएसबी सीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थियों को हॉल टिकट में अपना नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा पाली, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य विवरण सत्यापित करना चाहिए।
बोर्ड द्वारा राजस्थान सीईटी 10+2 परीक्षा 1, 2 और 3 दिसंबर, 2026 को प्रत्येक दिन दो पालियों में ढाई-ढाई घंटे की अवधि में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित है, जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक कराई जाएगी।
परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को आरएसएसबी सीईटी हॉल टिकट 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी/ पैनकार्ड आदि और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। इसके अलावा, नीले रंग की पारदर्शी बाल पेन और प्रवेश पत्र में उल्लिखित सामग्री लाने की अनुमति दी गई है।
उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर निर्धारित परीक्षा समय से कम से कम 2 घंटे उपस्थित होना चाहिए। परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा और इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नवीनतम नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
सीनियर सेकेंडरी स्तर के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) अब 1 से 3 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। पहले यह परीक्षा अक्टूबर में प्रस्तावित थी, लेकिन पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनावों के कारण इसकी तारीखें बदल दी गईं।
Santosh Kumar