Saurabh Pandey | November 25, 2026 | 07:50 PM IST | 1 min read
बैंक ऑफ बड़ौदा ने डिप्टी मैनेजर -सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 7 दिसंबर तक बढ़ा दी है।

नई दिल्ली : बैंक ऑफ बड़ौदा ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज (WMS) विभाग में भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन फॉर्म जमा नहीं किया है, वे अब 7 दिसंबर तक इन रिक्तियों के लिए आवेदन और शुल्क भुगतान कर सकते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा 24 से 50 वर्ष है, जो पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। आयु सीमा की गणना के लिए कट-ऑफ तारीख 1 नवंबर 2026 है। भर्ती नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।
इस भर्ती अभियान के जरिए, बैंक ऑफ बड़ौदा में अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए 837 रिक्त पदों को भरना है। ये पद पांच श्रेणियों में हैं, जिनमें ग्रुप हेड, हेड इन्वेस्टमेंट, टेरिटरी हेड, इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर और सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर शामिल हैं। यह भर्ती एक निश्चित अवधि के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जा रही है।
पद का नाम | रिक्तियां | योग्यता |
AVP II - ग्रुप हेड | 8 | किसी भी विषय में स्नातक + 12 वर्ष का अनुभव |
AVP II - हेड इन्वेस्टमेंट | 1 | किसी भी विषय में स्नातक + NISM प्रमाणपत्र + 10 वर्ष का अनुभव |
AVP I - टेरिटरी हेड | 35 | किसी भी विषय में स्नातक + 8 वर्ष का अनुभव |
AVP I - इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर | 2 | किसी भी विषय में स्नातक + NISM प्रमाणपत्र + 5 वर्ष का अनुभव |
डिप्टी मैनेजर - सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर | 791 | किसी भी विषय में स्नातक + NISM/IRDA प्रमाणपत्र + 3 वर्ष का अनुभव |
कुल | 837 | — |
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी | 850 रुपये |
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला | 175 रुपये |