Abhay Pratap Singh | November 29, 2026 | 10:33 AM IST | 2 mins read
कैट 2026 एग्जाम सेंटर का गेट प्रत्येक शिफ्ट की परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा।
Use the Careers360 CAT 2026 Percentile Predictor to estimate your expected CAT percentile based on your score. Analyse your performance and explore your chances of getting IIM calls.
Try Now
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंध संस्थान इंदौर (IIM Indore) की ओर से आज यानी 29 नवंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 (CAT 2026) का आयोजन तीन पालियों में ऑनलाइन मोड में किया जा रहा है। आईआईएम कैट 2026 परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर वैध फोटो पहचान पत्र और स्क्राइब से संबंधित दस्तावेज लाना अनिवार्य है।
Predict your chances: CAT Percentile Predictor | CAT College Predictor
CAT 2026: IIM Cutoff | Non-IIMs Cutoff
CAT 2026: Score Vs Percentile | Percentile-wise Colleges
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे शुरू होगी और सुबह 10:30 बजे खत्म होगी। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तृतीय पाली की परीक्षा शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक कराई जाएगी। प्रत्येक शिफ्ट की रिपोर्टिंग परीक्षा से 90 मिनट पहले शुरू होगी और परीक्षा से 30 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा।
परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान एक ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर मिलेगा। साथ ही, रफ कार्य के लिए एक राइटिंग पैड और पेन दिया जाएगा, जिसे परीक्षा खत्म होने के बाद वापस करना होगा। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कैलकुलेटर, पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर, किताबें आदि लाना प्रतिबंधित है।
Also readIIM CAT 2026 Exam: आईआईएम कैट परीक्षा गाइडलाइंस, ड्रेस कोड, डॉक्यूमेंट्स लिस्ट जानें
कैट हॉल टिकट पर दिए गए निर्देशों में पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए ड्रेस कोड नहीं बताया गया है। अभ्यर्थियों को ध्यान रखना चाहिए कि उनके कपड़ों में धातु की वस्तुएं या बड़े बटन न हों। हालांकि, आभूषण जैसे झुमके, चेन, कंगन और अंगूठियां और मोटे तलवों वाले जूते या फुटवियर पहनने पर रोक है।
कैट एग्जाम पैटर्न 2026 के अनुसार, प्रश्नपत्र में तीन सेक्शन वर्बल एबिलिटी और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग (DILR) और क्वांटिटेटिव एबिलिटी (QA) से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक का नेगेटिव प्रावधान है।
परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया और कोचिंग संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा पेपर के एनालिसिस के आधार पर परीक्षा का विश्लेषण जारी किया जाएगा। कैट ऑफिशियल आंसर की 2026 परीक्षा तिथि के कुछ सप्ताह बाद डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए iimcat.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
CAT 2026: आईआईएम कैट 2026 परीक्षा के लिए स्लॉट टाइमिंग, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक, रिपोर्टिंग टाइम, आवश्यक दस्तावेज मार्किंग स्कीम सहित नवीनतम अपडेट के लिए यहां बने रहें।
November 29, 2026 | 10:33 AM IST
कैट 2026 के लिए स्लॉट 1 की परीक्षा सुबह 10:30 बजे सफलतापूर्वक समाप्त कर ली गई है। कैट 2026 स्लॉट 2 दोपहर 12:30 बजे और स्लॉट 3 शाम 4:40 बजे शुरू होगा।
November 29, 2026 | 09:57 AM IST
कैट 2026 मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 3 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
November 29, 2026 | 09:52 AM IST
सुबह की शिफ्ट सुबह 8:30 बजे शुरू है, जो 10:30 बजे खत्म होगी। दोपहर का स्लॉट दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक होगा।
November 29, 2026 | 09:51 AM IST
आईआईएम कैट 2926 प्रवेश परीक्षा आज तीन शिफ्ट में 2-2 घंटे की अवधि के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड आयोजित की जा रही है।