Saurabh Pandey | November 26, 2026 | 01:40 PM IST | 2 mins read
आईआईएम कैट 2026 परीक्षा रविवार 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम गाइडलाइंस का पालन करना होगा। परीक्षा में लागू ड्रेस कोड के अनुसार ही आएं।

नई दिल्ली : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर द्वारा 29 नवंबर 2026 को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) का आयोजन किया जाएगा। कैट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था द्वारा जारी किए गए परीक्षा दिवस के निर्देशों का पालन करना होगा।
कैट परीक्षा 170 शहरों के परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो घंटे की होगी। प्रत्येक सत्र की अवधि दो घंटे होगी। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर अपना आवंटित सत्र, रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा केंद्र का विवरण जरूर देख लेना चाहिए।
कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) में उम्मीदवारों का मूल्यांकन तीन खंडों के आधार पर किया जाता है - वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR), और क्वांटिटेटिव एबिलिटी (QA)।
आईआईएम कैट 2026 परीक्षा में पुरुष हाफ-स्लीव शर्ट, टी-शर्ट, सादे कुर्ते, साधारण ट्राउजर, जींस और सैंडल पहन सकते हैं। जैकेट, स्वेटर, धातु की एक्सेसरीज, बड़े मेटल बकल वाली बेल्ट और मोटे सोल वाले जूतों से बचना चाहिए। घड़ी, ब्रेसलेट और टोपी जैसी एक्सेसरीज पहनने से बचें।
महिलाएं हाफ-स्लीव टॉप, कुर्ते, लेगिंग्स, सलवार-कमीज, साधारण जींस और खुले सैंडल पहन सकती हैं। भारी गहने, दुपट्टे/स्टोल, कई परतों वाले कपड़े, हील्स, फिटेड जैकेट और धातु वाली एक्सेसरीज से बचना चाहिए। इसके साथ ही घड़ी, ब्रेसलेट, अंगूठी, चेन, हेयरपिन, क्लिप और टोपी जैसी एक्सेसरीज पहनने से बचें।
Also read UGC NET December City Slip 2026: यूजीसी नेट दिसंबर सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, परीक्षा तिथि जानें