Trusted Source Image

UGC NET December City Slip 2026: यूजीसी नेट दिसंबर सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, परीक्षा तिथि जानें

Saurabh Pandey | November 26, 2026 | 08:47 AM IST | 1 min read

एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 के लिए एडमिट कार्ड समय आने पर आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके साथ लेकर जाना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके साथ लेकर जाना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दिया है, जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर परीक्षा शहर का विवरण डाउनलोड कर सकते हैं।

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।

यह परीक्षा शहर सूचना पर्ची एडमिट कार्ड नहीं है। यह केवल उस शहर की अग्रिम जानकारी प्रदान करती है जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 के लिए एडमिट कार्ड समय आने पर आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा।

UGC NET December Exam 2026: परीक्षा तिथि

यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा कंप्यूटर-आधारित मोड में 14 से 21 दिसंबर 2026 तक 87 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके साथ लेकर जाना होगा।

Also read UPPSC APO Prelims Result: यूपीपीएससी एपीओ प्रीलिम्स रिजल्ट रद्द, मेरिट सूची नए सिरे से तैयार करने का आदेश 

UGC NET December City Slip 2026: एनटीए हेल्पडेस्क नंबर

यदि किसी अभ्यर्थी को परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने में कोई कठिनाई आती है, तो वे 011-40759000 पर एनटीए हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google