Saurabh Pandey | November 25, 2026 | 09:56 PM IST | 2 mins read
एसएससी ने सीपीओ टियर 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए आयोजित होने वाली टियर 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले उम्मीदवारों के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना और उसका प्रिंटआउट साथ रखना अनिवार्य है। उम्मीदवार अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को पहचान की पुष्टि और परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एसएससी सीपीओ टियर2 परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दस्तावेज साथ ले जाने होंगे।
एडमिट कार्ड का साफ प्रिंटआउट।
वैलिड फोटो पहचान प्रमाण - मूल आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या एसएससी के निर्देशों के तहत स्वीकार्य कोई अन्य पहचान दस्तावेज।
हाल ही की पासपोर्ट-साइज फोटो - यदि परीक्षा के निर्देशों में आवश्यक हो, तो अपनी फोटो साथ ले जाएं।
एसएससी सीपीओ टियर-2 एडमिट कार्ड 28 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए जारी किया गया है। यह परीक्षा 23 से 28 नवंबर 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित की जा रही है।
केवल वे उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं जिन्होंने पेपर 1 और पीईटी/पीएसटी चरण पास कर लिया है। पेपर 2 में अंग्रेजी भाषा और कॉम्प्रिहेंशन की परीक्षा होती है।