Trusted Source Image

UPSSSC Junior Analyst Result: यूपी जूनियर एनालिस्ट फूड भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, 414 अभ्यर्थी चयनित

Saurabh Pandey | November 26, 2026 | 11:44 AM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी ने यूपी जूनियर एनालिस्ट फूड भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 414 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। आयोग ने फाइनल रिजल्ट के साथ-साथ कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक भी जारी किया है।

आयोग ने अंतिम चयन के लिए कट-ऑफ अंक तथा अंतिम चयनित अभ्यर्थी की जन्मतिथि भी जारी की है। (आधिकारिक वेबसाइट)
आयोग ने अंतिम चयन के लिए कट-ऑफ अंक तथा अंतिम चयनित अभ्यर्थी की जन्मतिथि भी जारी की है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर एनालिस्ट (खाद्य) के पदों पर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट और कट-ऑफ जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 417 रिक्त पदों के लिए लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के बाद 414 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है, जबकि चयनित रोल नंबरों की सूची और कट-ऑफ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।

कुल 414 चयनित अभ्यर्थियों में अनारक्षित श्रेणी के 168, अनुसूचित जाति के 87, अनुसूचित जनजाति के 4, अन्य पिछड़ा वर्ग के 114 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 41 अभ्यर्थी शामिल हैं। इसके अलावा, परिणाम में शामिल 18 अभ्यर्थियों का चयन अंतरिमरखा गया है, जिनका अंतिम निर्णय आयोग या संबंधित विभाग के अधीन रहेगा।

UPSSSC Junior Analyst (Food) Result 2026: कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक

श्रेणी
अंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांक
अंतिम चयनित अभ्यर्थी की जन्मतिथि
अनारक्षित
41.25
18.02.1993
अनुसूचित जाति
28.75
20.09.1987
अनुसूचित जनजाति
06.00
05.11.1990
अन्य पिछड़ा वर्ग
36.00
20.02.1996
आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए
33.75
03.01.1995

Also read UGC NET December City Slip 2026: यूजीसी नेट दिसंबर सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, परीक्षा तिथि जानें 

UPSSSC Junior Analyst (Food) Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. 'रिजल्ट' या 'नोटिफिकेशन' सेक्शन खोलें।
  3. अब 'जूनियर एनालिस्ट (फूड)' अंतिम परिणाम सर्च करें।
  4. इसके बाद फाइनल रिजल्ट वाली पीडीएफ खोलें।
  5. अब दस्तावेज में अपना रोल नंबर सर्चस करें।
  6. अंत में फाइनल परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करके सेव कर लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google