Saurabh Pandey | November 26, 2026 | 10:35 AM IST | 2 mins read
एसबीआई ने नियुक्ति के लिए अंतरिम रूप से चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर की सूची जारी कर दिया है। एसबीआई क्लर्क बैकलॉग मुख्य परीक्षा 29 अक्टूबर 2026 को आयोजित की गई थी।

नई दिल्ली : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा एसबीआई क्लर्क मेन्स बैकलॉग परिणाम जारी कर दिया गया है। यह परिणाम 'जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स)' के पद पर एससी, एसटी और ओबीसी बैकलॉग रिक्तियों के लिए चलाई गई विशेष भर्ती प्रक्रिया से संबंधित है। जो उम्मीदवार मेन्स परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक रिजल्ट पीडीएफ में अंतरिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर देख सकते हैं।
एसबीआई ने बैकलॉग मेन्स परीक्षा का परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दिया है। इस दस्तावेज में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं, जिन्हें विशेष भर्ती अभियान के तहत नियुक्ति के लिए अंतिरम रूप से चुना गया है। एसबीआई क्लर्क बैकलॉग मुख्य परीक्षा 29 अक्टूबर 2026 को आयोजित की गई थी।
अस्थायी रूप से चुने गए उम्मीदवारों को अलग से एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। उम्मीदवारों को अपने राज्य के एसबीआई लोकल हेड ऑफिस से आगे के निर्देशों की प्रतीक्षा करना होगा।
एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती की बाकी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी, जिसमें 'लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट' (LLPT) भी शामिल है। जिन उम्मीदवारों ने 10वीं या 12वीं कक्षा में संबंधित स्थानीय भाषा की पढ़ाई की है और जिनके पास जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज हैं, उन्हें एसबीआई के भर्ती नियमों के अनुसार भाषा दक्षता परीक्षा (लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट) देने से छूट मिल सकती है। 'लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट' केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का है। जो उम्मीदवार भाषा परीक्षा पास नहीं कर पाते हैं, वे नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होंगे।
वेरिफिकेशन के दौरान उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक, पहचान और श्रेणी से संबंधित जरूरी दस्तावेज दिखाने होंगे। एसबीआई क्लर्क चयन प्रक्रिया में कोई इंटरव्यू नहीं होता है।