RRB NTPC Application Status 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती आवेदन का स्टेटस जारी, ऐसे करें चेक
आरआरबी ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए जमा किए गए आवेदनों का स्टेटस जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म जमा किया है, वे अब उसकी स्थिति चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) ग्रेजुएट के विभिन्न पदों के लिए आवेदन स्थिति की सूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत प्राप्त आवेदनों की जांच पूरी हो चुकी है और अभ्यर्थी अब अपने यूजर क्रेडेंशियल से लॉगिन कर अपनी आवेदन स्थिति देख सकते हैं। अभ्यर्थियों के आवेदन की स्थिति तीन श्रेणियों में दिखाई जाएगी।
- अंतरिम रूप से स्वीकार (Provisionally accepted)
- शर्तों के साथ अंतरिम रूप से स्वीकार (Provisionally accepted with conditions)
- अस्वीकृत (Rejected - कारण सहित)।
आवेदन स्थिति चेक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक आरआरबी एप्लिकेशन पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।
- अपने रजिस्टर्ड यूजर क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपने आरआरबी अकाउंट में साइन इन करें।
- नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (ग्रेजुएट) पदों के लिए CEN नंबर 06/2026 चुनें।
- अब स्क्रीन पर आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट एप्लिकेशन स्टेटस 2026 दिखाई देगा।
- अपना एप्लिकेशन स्टेटस चेक करें और यदि लागू हो, तो रिजेक्शन का कारण या अन्य शर्तें देखें।
RRB NTPC Graduate Application Status 2026: आवेदन स्थिति का विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- पंजीकरण संख्या
- भर्ती परीक्षा का नाम
- केंद्रीयकृत रोजगार सूचना (CEN 06/2026)
- पद श्रेणी (स्नातक)
- आवेदन स्वीकार होने की स्थिति
- अंतरिम स्वीकृति की शर्तें, यदि लागू हों
- आवेदन अस्वीकार होने का कारण, यदि लागू हो
Also read Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में विभिन्न पदों पर भर्ती आवेदन की लास्ट डेट 7 दिसंबर तक बढ़ी
RRB NTPC Graduate Application Status 2026: हेल्पडेस्क नंबर
किसी भी सहायता के लिए अभ्यर्थी सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हेल्पडेस्क नंबर 9592-001-188 और 0172-565-3333 पर संपर्क कर सकते हैं या rrb.help@csc.gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
दलालों से सावधान रहने की सलाह
आरआरबी ने विशेष चेतावनी देते हुए कहा है कि अभ्यर्थी ऐसे दलालों से सावधान रहें, जो अवैध लाभ या रिश्वत के बदले नौकरी दिलाने के झूठे वादे कर गुमराह करते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आरआरबी परीक्षा की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत है और चयन केवल अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर ही किया जाता है।