Saurabh Pandey | November 26, 2026 | 12:42 PM IST | 2 mins read
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने उत्तराखंड में सब इंस्पेक्टर के 200 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी।

नई दिल्ली : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में 200 सब-इंस्पेक्टर (ग्रुप सी) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 है।
आवेदन पत्र में संशोधन के लिए 4 जनवरी से 6 जनवरी 2027 तक का समय दिया जाएगा। आवेदन करते समय अभ्यर्थी को हाईस्कूल प्रमाण-पत्र, श्रेणी/उपश्रेणी और पर्वतीय क्षेत्र प्रमाण-पत्र के साथ-साथ पहचान एवं सत्यापन से जुड़े आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा, साथ ही वन-टाइम पंजीकरण में निर्धारित विवरण दर्ज करने होंगे।
उत्तराखंड सब इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए निर्धारित आयु सीमा के अनुसार, सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर सेकंड ऑफिसर के पदों के लिए आयु सीमा 21-35 वर्ष है, और सब एक्साइज इंस्पेक्टर के पद के लिए आयु सीमा 21-42 वर्ष है। उत्तराखंड के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
अनारक्षित / उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 300 रुपये |
उत्तराखंड अनुसूचित जाति (SC), उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति (ST), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 150 रुपये |
अनाथ | शुल्क भुगतान से छूट |
उत्तराखंड पुलिस एसआई भर्ती 2026 के अंतर्गत, 198 पद उत्तराखंड पुलिस विभाग में हैं, इनमें सब-इंस्पेक्टर सिविल पुलिस (पुरुष/महिला), सब-इंस्पेक्टर इंटेलिजेंस (पुरुष/महिला), प्लाटून कमांडर (पुरुष) पीएसी/आईआरबी/एसडीआरएफ और फायर सेकंड ऑफिसर के पाद शामिल हैं, जबकि बाकी 2 पद आबकारी विभाग में सब-आबकारी इंस्पेक्टर के हैं।
पदनाम / विभाग का नाम | वेतनमान | पदों की संख्या |
एसआई नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला) (उत्तराखंड पुलिस विभाग) | 44,900 – 1,42,400 रुपये (लेवल-07) | 93 |
एसआई इंटेलीजेंस (पुरुष/महिला) (उत्तराखंड पुलिस विभाग) | 44,900 – 1,42,400 रुपये (लेवल-07) | 19 |
प्लाटून कमांडर (पुरुष) पीएसी/आईआरबी (उत्तराखंड पुलिस विभाग) | 44,900 – 1,42,400 रुपये (लेवल-07) | 81 |
अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (उत्तराखंड पुलिस विभाग) | 44,900 – 1,42,400 रुपये (लेवल-07) | 05 |
उप आबकारी निरीक्षक (आबकारी विभाग, उत्तराखंड) | 29,200 – 92,300 रुपये (लेवल-05) | 02 |
योग | — | 200 |
उत्तराखंड सब इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास स्नातक की डिग्री या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष क्वालीफिकेशन होनी चाहिए। साथ ही भूतपूर्व सैनिकों के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट या इसके समकक्ष अर्हता होगी।
Also read SBI Clerk Backlog Mains Result 2026: एसबीआई क्लर्क बैकलॉग मेंस रिजल्ट sbi.bank.in पर जारी
उत्तराखंड में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी, जिसमें पहले चरण में शारीरिक मानक एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी और सफल अभ्यर्थियों के लिए 200 अंकों की वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी।
उत्तराखंड सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 45 प्रतिशत और एससी और एसटी के लिए 35 प्रतिशत न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक अनिवार्य हैं।