Trusted Source Image

BSLET 2026: गयाजी परीक्षा केंद्र में सर्वर ठप होने से 27 नवंबर की पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा रद्द

Saurabh Pandey | November 28, 2026 | 04:40 PM IST | 2 mins read

गयाजी स्थित परीक्षा केंद्र में सर्वर की तकनीकी खराबी के कारण 27 नवंबर 2026 की द्वितीय पाली में आयोजित विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा को बिहार बोर्ड ने रद्द कर दिया है।

बोर्ड ने मामले की विस्तृत जांच, एजेंसी से स्पष्टीकरण और लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।  (आधिकारिक वेबसाइट)
बोर्ड ने मामले की विस्तृत जांच, एजेंसी से स्पष्टीकरण और लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का आयोजन 23 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक कंप्यूटर आधारिट टेस्ट (CBT) मोड में दो पालियों में किया जा रहा है। इसी क्रम में 27 नवंबर 2026 को दूसरी पाली में एल एंड टी एजुटेक एग्जाम सेंटर (यादव चौक, न्यू बाईपास, नौरंग रोड, मानपुर, गयाजी) पर 476 अभ्यर्थियों की परीक्षा निर्धारित थी।

इस परीक्षा केंद्र के एक कंप्यूटर लैब में, जहां 155 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे थे, दोपहर 3:30 बजे सर्वर में तकनीकी बाधा आ गई, जिसे सुधारने में एजेंसी को एक घंटे से अधिक समय लगा। इसके कारण 27 नवंबर 2026 को दूसरी पाली में एक कमरे के 155 अभ्यर्थियों की परीक्षा बाधित हुई। मामले के संज्ञान में आने के बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं-

  1. परीक्षा रद्द और दोबारा परीक्षा - गयाजी स्थित L & T EduTech Exam Centre में 27 नवंबर 2026 को दूसरी पाली में आयोजित परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है, जिसकी तिथि संबंधित अभ्यर्थियों को बाद में सूचित की जाएगी।
  2. जांच कराने की मांग - पूरे मामले को लेकर जिला पदाधिकारी, गयाजी से विस्तृत जांच कराने की मांग की गई है।
  3. एजेंसी से स्पष्टीकरण - संबंधित एजेंसी L & T EduTech से स्पष्टीकरण मांगा गया है और उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
  4. लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश - समय पर उच्चाधिकारियों को सूचना न देने तथा कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में केंद्र पर प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों और पुलिस बल के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश जिला पदाधिकारी को दिया गया है।

Also read CSIR NET December 2026 City Slip: सीएसआईआर नेट दिसंबर सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड, एग्जाम डेट जानें

BSLET 2026: परीक्षा पैटर्न

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में होगी। इसमें उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 150 अंक निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए 150 मिनट यानी 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google