Saurabh Pandey | November 28, 2026 | 12:48 PM IST | 1 min read
हिमाचल प्रदेश पंचायत सचिव भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
.jpg)
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने पंचायत सचिव भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स-आवेदन आईडी और यूजर पासवर्ड का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार के रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से भेजी जाएगी।
Also Read] CSIR NET December 2026 City Slip: सीएसआईआर नेट दिसंबर सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड, एग्जाम डेट जानें
हिमाचल प्रदेश पंचायत सचिव भर्ती के लिए टैबलेट-आधारित परीक्षा (TBT) 4 दिसंबर से 6 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन अपने साथ लेकर जाना होगा।
यह परीक्षा 'टैबलेट-आधारित टेस्ट' मोड में होगी। इसमें कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे; प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी।