Trusted Source Image

CSIR UGC NET December 2026 City Slip: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर सिटी स्लिप जारी, एग्जाम डेट जानें

Saurabh Pandey | November 28, 2026 | 10:52 AM IST | 2 mins read

एनटीए ने जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि यह एडमिट कार्ड नहीं है, बल्कि केवल परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना है। (आधिकारिक वेबसाइट)
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि यह एडमिट कार्ड नहीं है, बल्कि केवल परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए 'एडवांस एग्जामिनेशन सिटी इंटिमेशन स्लिप' जारी कर दी है। दिसंबर सत्र के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर, अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके, अपना आवंटित परीक्षा शहर देख सकते हैं।

एनटीए के अनुसार, 96.75 प्रतिशत उम्मीदवारों को उनकी चार प्राथमिकताओं में से कोई एक परीक्षा शहर आवंटित किया गया है, जबकि 91.90 प्रतिशत उम्मीदवारों को उनकी पहली पसंद वाला शहर मिला है। यह 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाने में मदद करेगी। इसमें आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी तो है, लेकिन अंतिम परीक्षा केंद्र का पता नहीं दिया गया है।

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि यह एडमिट कार्ड नहीं है, बल्कि केवल परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना है। परीक्षा का एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा।

CSIR UGC NET 2026 City Slip: डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक सीएसआईआर नेट परीक्षा पोर्टल पर जाएं।
  2. 'जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन' लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सिक्योरिटी पिन भरें।
  4. इसके बाद 'सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. अब जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  6. अपने आवंटित परीक्षा शहर की जांच करें और डॉक्यूमेंट डाउनलोड करें।
  7. अंत में इसकी एक कॉपी सेव कर लें।

CSIR UGC NET December 2026: परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा तिथि
विषय का नाम
समय
शिफ्ट
19 दिसंबर 2026
जीवन विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी
दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
शिफ्ट 2
22 दिसंबर 2026
रासायनिक विज्ञान
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
शिफ्ट 1
22 दिसंबर 2026
पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय और ग्रह विज्ञान
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
शिफ्ट 1
27 दिसंबर 2026
गणितीय विज्ञान
दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
शिफ्ट 2
27 दिसंबर 2026
भौतिक विज्ञान
दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
शिफ्ट 2

Also read IBPS PO Mains Score Card 2026: आईबीपीएस पीओ मेन्स स्कोरकार्ड www.ibps.in पर जारी, डाउनलोड चरण जांचें

CSIR UGC NET क्या है?

यह परीक्षा भारतीय नागरिकों की पात्रता का आंकलन करने के लिए आयोजित की जाती है, ताकि उन्हें 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप' (JRF) दी जा सके, 'सहायक प्रोफेसर' (Assistant Professor) के पद पर नियुक्त किया जा सके, और भारतीय विश्वविद्यालयों तथा कॉलेजों में PhD कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जा सके। यह परीक्षा 'कंप्यूटर-आधारित टेस्ट' (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google