Abhay Pratap Singh | November 27, 2026 | 07:17 PM IST | 1 min read
व्यक्तित्व परीक्षण/ साक्षात्कार के लिए प्रोविजनल रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची उनकी पंजीकरण संख्या के आधार पर जारी की गई है।

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर - मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती (CRP PO/MT-XVI) की मुख्य परीक्षा का स्कोरकार्ड आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर 27 नवंबर से अपना मेन्स स्कोरकार्ड 2026 चेक कर सकते हैं।
आईबीपीएस पीओ मेन्स स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईबीपीएस पीओ मेन्स 2026 स्कोरकार्ड 7 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगा। चरण-2 परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी।
कैंडिडेट्स को अपने आईबीपीएस पीओ मेन्स स्कोरकार्ड 2026 में निम्नलिखित विवरण जांचने चाहिए:
Also readECIL Apprentice Recruitment 2026: ईसीआईएल अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड जानें
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “व्यक्तित्व परीक्षण/ साक्षात्कार के लिए प्रोविजनल रूप से चयनित उम्मीदवारों की पंजीकरण संख्या के अनुसार सूची उपलब्ध कराई गई है। ऑनलाइन व्यक्तित्व परीक्षा 30 नवंबर, 2026 को आयोजित होने की उम्मीद है। साक्षात्कार 8 दिसंबर, 2026 से शुरू होने की योजना है।”
केवल व्यक्तित्व परीक्षण में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को ही साक्षात्कार में बैठने की अनुमति दी जाएगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ ऑनलाइन मेन एग्जाम 2026 स्कोर डाउनलोड कर सकते हैं: