Saurabh Pandey | November 28, 2026 | 03:44 PM IST | 1 min read
डीएसएसएसबी ने परीक्षा कार्यक्रम पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके चेक कर सकते हैं।

नई दिल्ली : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने फिजिकल एजुकेशन टीचर (PET) भर्ती परीक्षा 2026 तिथियों की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर परीक्षा का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं, जिसमें तारीख और शिफ्ट के अनुसार समय की जानकारी दी गई है।
बोर्ड अलग से इन परीक्षाओं के लिए ई-एडमिट कार्ड जारी करेगा, जिसमें परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तारीख और समय की जानकारी दी जाएगी। ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।
Also read BSSC Stenographer Admit Card 2026: बीएसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 1 दिसंबर को होगी
डीएसएसएसबी की तरफ से जारी परीक्षा नोटिस के अनुसार, फिजिकल एजुकेशन टीचर भर्ती के लिए कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) 14 और 15 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। यह परीक्षा तीन शिफ्टों में होगी।
परीक्षा तिथि और दिन | शिफ्ट | समय |
14 दिसंबर 2026 (सोमवार) | शिफ्ट 1 | सुबह 9 बजे से 11 बजे तक |
14 दिसंबर 2026 (सोमवार) | शिफ्ट 2 | दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक |
14 दिसंबर 2026 (सोमवार) | शिफ्ट 3 | शाम 5 बजे से 7 बजे तक |
15 दिसंबर 2026 (मंगलवार) | शिफ्ट 1 | सुबह 9 बजे से 11 बजे तक |
15 दिसंबर 2026 (मंगलवार) | शिफ्ट 2 | दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक |