Abhay Pratap Singh | November 27, 2026 | 08:26 PM IST | 2 mins read
बिहार स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने आज विज्ञापन संख्या-07/25 के तहत स्टेनोग्राफर और स्टेनो टाइपिस्ट-3 परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर 27 नवंबर से ऑनलाइन माध्यम में बीएसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।
बिहार स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, फोटो व हस्ताक्षर, परीक्षा का नाम, परीक्षा तिथि व शिफ्ट, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश जांच सकते हैं।
आयोग द्वारा बीएसएससी स्टेनोग्राफर 2025 परीक्षा ऑनलाइन यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 1 दिसंबर, 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर बीएसएससी स्टेनो टाइपिस्ट 3 एडमिट कार्ड 2026 की दो प्रतियों के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड आदि लाना होगा।
परीक्षा केंद्र में प्रथम पाली की परीक्षा के लिए सुबह 7:30 बजे से 08:30 बजे तक और द्वितीय पाली के लिए दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को बीएसएससी स्टेनोग्राफर एग्जाम ड्रेसकोड का पालन करना होगा। रफ कार्य के लिए पेन एवं पेपर परीक्षा लैब में दिए जाएंगे।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बीएसएससी स्टेनो टाइपिस्ट ग्रेड 3 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट चरण शामिल है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से बीएसएससी द्वारा कुल 531 रिक्त पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान पे लेवल-4 के तहत 25500 रुपये से 81100 रुपये है। अधिक जानकारी के लिए बीएसएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।