Trusted Source Image

MPSC Paper Leak: एमपीएससी प्रश्नपत्र लीक मामले में आरोपपत्र दाखिल, अनुभाग अधिकारी को बनाया मुख्य साजिशकर्ता

Press Trust of India | November 25, 2026 | 09:16 AM IST | 1 min read

आरोपपत्र में दावा किया गया है कि एमपीएससी में सहायक अनुभाग अधिकारी विश्वेश्वर नकाते के पास प्रश्न बैंक तक पहुंच थी और उसने कथित तौर पर प्रश्नपत्र लीक किए।

एमपीएससी औषधि निरीक्षक परीक्षा 2026 लीक मामला। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एमपीएससी औषधि निरीक्षक परीक्षा 2026 लीक मामला। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मुंबई अपराध शाखा ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की औषधि निरीक्षक परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में पहला आरोपपत्र दाखिल किया है, जिसमें एक अनुभाग अधिकारी को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है। एक विज्ञप्ति के अनुसार, 3000 से अधिक पन्नों का आरोपपत्र शुक्रवार को विशेष भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अदालत में दाखिल किया गया।

इसमें अगस्त में गिरफ्तार किए गए एमपीएससी के तीन अधिकारियों समेत 6 आरोपियों के नाम शामिल हैं। आरोपपत्र में दावा किया गया है कि एमपीएससी में सहायक अनुभाग अधिकारी विश्वेश्वर नकाते के पास प्रश्न बैंक तक पहुंच थी और उसने कथित तौर पर प्रश्नपत्र लीक किए। 

उसने इस मामले का खुलासा होने की स्थिति में खुद को बचाने के लिए आयोग के अवर सचिव अभिजीत लेंडवे को भी इस साजिश में शामिल कर लिया था। नकाते नवी मुंबई स्थित एमपीएससी कार्यालय में प्रश्न बैंक के मेटा सेट की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार था। आरोप है कि उसने अपने लैपटॉप पर इस सेट से 300 प्रश्न टाइप किए, उनका प्रिंट निकाला और आयोग के कार्यालय के पार्किंग क्षेत्र में लेंडवे को सौंप दिया। 

Also readECIL Apprentice Recruitment 2026: ईसीआईएल अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड जानें

विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपपत्र में गिरफ्तार किए गए 13 आरोपियों और दो वांछित व्यक्तियों के नाम शामिल हैं। हालांकि, इसमें केवल छह आरोपियों के खिलाफ सबूत पेश किए गए हैं। शेष आरोपियों के खिलाफ दिसंबर में पूरक आरोपपत्र दाखिल किए जाने की संभावना है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। 

आरोपपत्र में दो आरोपियों के बीच कथित अनबन का भी ब्योरा दिया गया है। इनमें परीक्षा में सातवीं रैंक हासिल करने वाली ऋतुजा पाटिल और बाद में इस मामले का खुलासा करने वाले लोकश उर्फ गौरव पाटिल शामिल हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google