Trusted Source Image

GIMS Staff Nurse Admit Card 2026: जीआईएमएस स्टाफ नर्स एडमिट कार्ड gims.ac.in पर जारी, परीक्षा 3 दिसंबर को

Abhay Pratap Singh | November 25, 2026 | 08:48 AM IST | 1 min read

जीआईएमएस ग्रेटर नोएडा स्टाफ नर्स हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

जीआईएमएस स्टाफ नर्स परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
जीआईएमएस स्टाफ नर्स परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS), ग्रेटर नोएडा ने गैर-शैक्षणिक पदों स्टाफ नर्स सीधी भर्ती 2026 में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gims.ac.in पर जाकर जीआईएमएस स्टाफ नर्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को जीआईमएस ग्रेटर नोएडा स्टाफ नर्स हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। कॉल लेटर में नाम, रोल नंबर/ पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का विवरण और महत्वपूर्ण निर्देश सहित अन्य विवरण शामिल हैं।

जीआईएमएस स्टाफ नर्स 2026 परीक्षा 3 दिसंबर को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक है, जबकि परीक्षा केंद्र पर सुबह 7:00 बजे से 8:30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे।

Also readMP Police Constable GD New Exam Date 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी परीक्षा अब 9 दिसंबर से होगी, नोटिस जारी

जीआईएमएस स्टाफ नर्स परीक्षा पैटर्न 2026 के अनुसार, पेपर में 100 अंकों के लिए कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र को तीन सेक्शन में बांटा जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई यानी 0.25 अंक काटा जाएगा।

GIMS Staff Nurse 2026 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके जीआईएमएस स्टाफ नर्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • GIMS की ऑफिशियल वेबसाइट gims.ac.in पर जाएं।
  • नोटिस बोर्ड या नया क्या है सेक्शन खोलें।
  • जीआईएमएस स्टाफ नर्स एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और हॉल टिकट  डाउनलोड करें।

चयन प्रक्रिया में सीबीटी, बायोमेट्रिक और दस्तावेज  सत्यापन तथा स्वास्थ्य परीक्षण चरण शामिल है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 100 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को जीआईएमएस ग्रेटर नोएडा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google