Saurabh Pandey | November 24, 2026 | 06:50 PM IST | 1 min read
बिहार एसएससी ने स्टेनोग्राफर/ स्टेनो टाइपिस्ट ग्रेड-III के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। यह भर्ती बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में स्टेनोग्राफर/ स्टेनो टाइपिस्ट ग्रेड-III के 531 पदों के लिए है।

नई दिल्ली : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने स्टेनोग्राफर/ स्टेनो-टाइपिस्ट ग्रेड-III पदों की लिखित परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप से उम्मीदवारों परीक्षा केंद्र किस शहर में है, इसकी जानकारी मिल जाती है, जिससे कि वे एडमिट कार्ड आने से पहले ही अपनी यात्रा की योजना बना सकें।
उम्मीदवारों को सिटी स्लिप डाउनलोड करने के बाद इसे अच्छी तरह से चेक करना लेना चाहिए और यदि कोई विसंगति पाई जाती है, तो उन्हें तुरंत परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए।
बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने घोषणा की है कि स्टेनोग्राफर / स्टेनो-टाइपिस्ट ग्रेड-III परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 27 नवंबर, 2026 से उपलब्ध होगी। उम्मीदवार बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
बीएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में 1 दिसंबर, 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।