Saurabh Pandey | November 24, 2026 | 05:46 PM IST | 1 min read
इस योजना के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाले छात्र सालाना 1.25 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप पा सकते हैं। इच्छुक छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से पूरी करनी होगी।

नई दिल्ली : सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 'पीएम यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप अवार्ड स्कीम फॉर वाइब्रेंट इंडिया' (PM-YASASVI) के तहत एक योजना लागू की है। इसके जरिए आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों (EWS), अन्य पिछड़ा वर्गों (OBC) और विमुक्त जनजातियों (De-Notified Tribes) के छात्रों को आर्थिक सहायता दी जाती है।
इस योजना का उद्देश्य छात्रों की मदद करना है, ताकि पढ़ाई के दौरान उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसमें स्कूल से लेकर कॉलेज स्तर तक के छात्र शामिल हैं। इच्छुक छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से पूरी करनी होगी।
इस योजना के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाले छात्र सालाना 1.25 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप पा सकते हैं। इस योजना के पांच हिस्से हैं - प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप, टॉप क्लास स्कूली शिक्षा, टॉप क्लास कॉलेज शिक्षा, और ओबीसी लड़के-लड़कियों के लिए हॉस्टल का निर्माण।
इस योजना के तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता छात्र की कक्षा के अनुसार अलग-अलग होती है।ॉ
Also read CMAT 2027: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क, परीक्षा तिथि जानें