Saurabh Pandey | November 24, 2026 | 10:46 AM IST | 1 min read
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा की सिटी स्लिप कल 25 नवंबर को जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 25 नवंबर 2026 तक जारी कर दी जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के जरिए अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
उम्मीदवारों के लिए यह सिटी स्लिप एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, क्योंकि इससे उन्हें उस शहर के बारे में पता चलता है जहां उनका परीक्षा केंद्र स्थित है। परीक्षा शहर की जानकारी से उम्मीदवारों को अपनी यात्रा और ठहरने की व्यवस्था पहले से करने में मदद मिलती है।
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के एडमिट कार्ड परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था द्वारा 7 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउलोड करना होगा और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाना होगा।
यूजीसी नेट परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर, 2026 को कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी- पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।