Abhay Pratap Singh | November 23, 2026 | 07:36 PM IST | 2 mins read
एमपीईएसबी एएसआई सुबेदार आंसर की डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या, टीएसी कोड और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयम मंडल (MPESB) ने सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और एएसआई भर्ती परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी आज जारी कर दी है। उम्मीदवार एमबीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर 23 नवंबर से एमपी पुलिस सुबेदार स्टेनोग्राफर एएसआई आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर ऑनलाइन चुनौतियां दर्ज करने का मौका भी दिया गया है। एमपी पुलिस सुबेदार एएसआई आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन लिंक 23 नवंबर से 26 नवंबर तक सक्रिय रहेगी। आंसर की डाउनलोड करने और आपत्तियां उठाने के लिए आवेदन संख्या, टीएसी कोड और जन्म तिथि की मदद से विंडो लॉगिन करनी होगी।
एमपी पुलिस स्टेनो एएसआई आंसर की 2026 की मदद से अभ्यर्थी अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। 3 नवंबर को आयोजित लिखित परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछ गए थे।
समय सीमा के भीतर ऑनलाइन प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार और घोषित की जाएगी। इसके बाद, एमपीईएसबी द्वारा एमपी पुलिस सुबेदार स्टेनो एवं एएसआई रिजल्ट 2026 जारी किया जाएगा। प्रथम चरण की परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही द्वितीय चरण यानी स्किल टेस्ट के लिए पात्र होंगे।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एमपी पुलिस एएसआई सुबेदार आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 655 पदों को पुलिस मुख्यालय, गृह पुलिस विभाग मध्यप्रदेश में भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।