Abhay Pratap Singh | November 23, 2026 | 06:51 PM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को विलंब शुल्क के साथ निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए 25 नवंबर से 29 नवंबर, 2026 तक का समय दिया गया है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से निफ्ट प्रवेश परीक्षा (NIFTEE) 2027 के लिए पंजीकरण विंडो कल बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee पर जाकर अंतिम तिथि 24 नवंबर, 2026 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। निफ्ट 2027 रजिस्ट्रेशन लिंक 16 अक्टूबर से सक्रिय है।
उम्मीदवारों को विलंब शुल्क के साथ निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए 25 नवंबर से 29 नवंबर, 2026 तक का समय दिया गया है। निफ्ट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 में 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक सुधार कर सकते हैं। इससे पहले, विलंब शुल्क भुगतान के आवेदन की आखिरी तिथि 16 नवंबर थी।
एनटीए के अनुसार, “NIFT प्रवेश परीक्षा के लिए अब तक 23,349 पंजीकरण फॉर्म जमा किए जा चुके हैं और 19,534 अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक शुल्क भुगतान पूरा कर लिया है। 4 आसान चरणों दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन विवरण भरें, शुल्क जमा करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें चरणों की मदद से अपना आवेदन पूरा करें।”
Also readCSIR UGC NET December 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा कार्यक्रम csirnet.nta.nic.in पर जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने निफ्टी 2027 के लिए यूजी, पीजी, एनएलईए, कारीगर और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्रता मानदंड संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को निफ्ट नोटिफिकेशन 2027 जांचने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार निफ्ट 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
NIFTEE 2027 के लिए आवेदन करने में कोई कठिनाई आती है, तो कैंडिडेट एनटीए हेल्पडेस्क से 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या nift@nta.ac.in पर ईमेल कर सकता है। उम्मीदवार नवीनतम जानकारी के लिए नियमित रूप से www.nta.ac.in पर विजिट करें।