Trusted Source Image

युवाओं और महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण के लिए दिल्ली के शालीमार बाग में खुलेगा अत्याधुनिक कौशल विकास केंद्र

Press Trust of India | November 25, 2026 | 07:58 AM IST | 2 mins read

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्रशिक्षण को केवल प्रमाणपत्र तक सीमित न रखकर उसे रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम बनाना है।

परिसर में 25-25 बच्चों की क्षमता वाली दो क्रेच इकाई बनाई जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
परिसर में 25-25 बच्चों की क्षमता वाली दो क्रेच इकाई बनाई जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार युवाओं और महिलाओं को रोजगारपरक हुनर सिखाने के मकसद से शालीमार बाग में अत्याधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगी, जहां उन्हें आधुनिक तकनीक और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा पास युवाओं के लिए आईटीआई की तर्ज पर रोजगारपरक तकनीकी पाठ्यक्रम और महिलाओं के लिए बेकरी, ब्यूटी, फैशन, सिलाई और अन्य व्यावहारिक कौशल से जुड़े अल्प अवधि के पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि इस केंद्र के आधुनिक भवन का निर्माण दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) लगभग आठ एकड़ क्षेत्र में करेगा और डेसू कॉलोनी के पास बनने वाले इस केंद्र में स्मार्ट क्लासरूम, 14 अत्याधुनिक लैब व प्रशिक्षण केंद्र, पुस्तकालय और 'लर्निंग रिसोर्स सेंटर', 250 व्यक्तियों की क्षमता वाला बहुद्देशीय सभागार, कॉन्फ्रेंस और प्लेसमेंट आदि से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। 

उन्होंने बताया कि दिल्ली के दूर-दराज के क्षेत्रों और बाहर से आने वाले छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वहां छात्रावास व आधुनिक खेल सुविधा और कामकाजी माताओं की सहूलियत के लिए परिसर में 25-25 बच्चों की क्षमता वाली दो क्रेच इकाई तथा प्राथमिक चिकित्सा के लिए 'मेडिकल सिक-बे' भी बनाया जाएगा।

Also readNCERT Textbooks: एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों में धुंधले अक्षरों की शिकायतों की जांच होगी, परिषद का आश्वासन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि शालीमार बाग में बनने वाले इस केंद्र में प्रशिक्षण को बाजार की मांग और उद्योगों की जरूरतों से जोड़ते हुए युवाओं को आधुनिक कार्यक्षेत्र के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं को अपनी रुचि, क्षमता और पारिवारिक परिस्थितियों के अनुरूप कौशल सीखने तथा स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के अवसर मिलेंगे। 

गुप्ता ने कहा कि केंद्र में लचीली समय-सारणी, सप्ताहांत बैच और ऑनलाइन-ऑफलाइन प्रशिक्षण की सुविधा भी प्रस्तावित है, जिससे घरेलू जिम्मेदारियों के कारण प्रशिक्षण से वंचित रहने वाली महिलाएं भी अपने हुनर को निखार सकेंगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्रशिक्षण को केवल प्रमाणपत्र तक सीमित न रखकर उसे रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम बनाना है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google